रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक करें अनलिमिटिड हाई स्पीड डाटा का इस्तेमाल, इतने का करें रिचार्ज

Ookla के डाटा के अनुसार, Vi की सबसे तेज़ 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड रही है, जो कि साल 2020 की तिसरी तिमारी में क्रमश: 13.74Mbps और 6.19Mbps थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Vi प्रीपेड ग्राहक डाटा रोलओवर सुविधा का भी उठा सकते हैं लाभ
  • रात में अनलिमिटेड डाटा के लिए कराना होगा कम से कम 249 रु. का रीचार्ज
  • साल 2020 की तीसरी तिमाही तक वीआई की थी सबसे तेज़ डाउनलोड व अपलोड स्पीड
Vi (Vodafone Idea) अपने प्रीपेड यूज़र्स को रात में अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा दे रही है। दरअसल, कंपनी का यह ऑफर 249 रुपये व उससे ऊपर के रीचार्ज पैक पर उपलब्ध होगा। इन रीचार्ज पर आपको रात में 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा प्राप्त होगा। वीआई का कहना है कि यूज़र्स रात के समय वेब ब्राउज़िग व OTT प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा डाटा कंज्यूम करते हैं। रात के समय दिया जाने वाला अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा वीआई ग्राहकों को इंटरनेट पर और भी ज्यादा समय गुज़ारने की अनुमति देगा।

Vi प्रीपेड ग्राहक इस ऑफर के साथ रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा इन्जॉय कर सकते हैं, जिसका ऐलान खुद टेलीकॉम कंपनी ने किया है। वीआई के मौजूदा व नए दोनों ही ग्राहकों को 249 रुपये या इससे ऊपर के रीचार्ज प्लान पर यह बेनेफिट प्राप्त होगा। ग्राहकों को अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ डाटा रोलओवर बेनेफिट भी प्राप्त होता है। इसके तहत वीआई ग्राहकों को सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल शनिवार और रविवार को करने की अनुमति देता है।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को अपने घरों तक सीमित रहना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वेब ब्राउज़िंग और OTT प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेंट देखना बढ़ता जा रहा है।

Ookla के डाटा के अनुसार, Vi की सबसे तेज़ 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड रही है, जो कि साल 2020 की तिसरी तिमारी में क्रमश: 13.74Mbps और 6.19Mbps थी। Airtel इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसकी डाउनलोड स्पीड 13.58Mbps और अपलोड स्पीड 4.15Mbps रही। Jio 9.71Mbps और 3.41Mbps डाउनलोड व अपलोड स्पीड के साथ तीसरे नंबर पर है। हालांकि, साल 2021 के अंत तक TRAI के सब्सक्राइबर डाटा में वीआई ने नवंबर 2020 तक 2.89 मिलियन सब्सक्राइबर्स को खो दिया है।
Advertisement

बाकि मोबाइल रीचार्ज प्लान की विस्तृत जानकारी के लिए हमारे Mobile Recharge Plans पेज पर जरूर जाएं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.