Vodafone Idea के इस प्लान में पूरे परिवार को अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉल और OTT के बेनिफिट

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने पोस्टपेड प्लान पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए REDX फैमिली प्लान पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत 1,601 रुपये है।
  • Vi REDX Family Postpaid Plan में अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा दिया जाता है।
  • Vi REDX Family Postpaid Plan अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ देता है।

Vi फैमिली प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Megan Bucknall

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने पोस्टपेड प्लान पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए REDX फैमिली प्लान पेश कर दिया है। यह नया प्लान फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्लान में शामिल सभी मेंबर्स को अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट के साथ बंडल सब्सक्रिप्शन मिलते है। REDX Family प्लान प्राइमरी अकाउंट होल्डर और किसी भी एक सेकेंड्री मेंबर को समान डाटा और कॉलिंग लाभ प्रदान करता है।  कंपनी इस प्लान के लॉन्च के साथ फैमिली के लिए एक बड़ा पैकेज पेश कर रही है जो एक ही मंथली बिल के अंदर हाई डाटा उपयोग के साथ कई डिजिटल और ट्रैवल संबंधित सर्विस प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vi REDX Family Postpaid Plan Price

Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत 1,601 रुपये है, जिसमें दो मेंबर्स के लिए सर्विस शामिल हैं। वहीं इसके अलावा ग्राहक 299 प्रति माह के चार्ज से प्लान में अतिरिक्त मेंबर्स को भी जोड़ कर सकते हैं।

Vi REDX Family Postpaid Plan Benefits

Vi REDX Family पोस्टपेड प्लान प्राइमरी मेंबर के साथ-साथ सभी सेकेंड्री मेंबर्स को समान लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा दिया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ देता है, जिसमें लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग शामिल है। ग्राहक हर महीने 3,000 एसएमएस का लाभ भी उठा सकते हैं। मनोरंजन फायदों की बात करें तो इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार और सोनीलिव समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।

Advertisement

प्लान के अन्य फायदे


ट्रैवल और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स की बात करें तो 6 महीने के लिए Swiggy One का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हर साल 4 फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस पास मिलता है। इसमें 2,999 रुपये कीमत वाला एक फ्री 7 दिनों का इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक मिलता है जो कि साल भर उपलब्ध रहता है। इसके अलावा हर साल एक अतिरिक्त IR पैक खरीद पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट (750 तक) मिलता है, जिसका उपयोग प्लान का कोई भी मेंबर कर सकता है। डिवाइस सिक्योरिटी के लिए एक डिवाइस के लिए नॉर्टन डिवाइस सिक्योरिटी का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान 24×7 कस्टमर केयर एक्सेस, Vi स्टोर्स पर सर्विस में प्राथमिकता और सीनियर सिटिजन के लिए डोरस्टेप सिम डिलीवरी का ऑप्शन देता है।

Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत कितनी है?

Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत 1,601 रुपये है, जिसमें दो मेंबर्स के लिए सर्विस शामिल हैं।

Advertisement

Vi REDX Family Postpaid Plan में कौन से ओटीटी लाभ मिलते हैं?

Vi REDX Family Postpaid Plan में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार और सोनीलिव समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।

Vi REDX Family Postpaid Plan के फायदे कैसे हैं?

Vi REDX Family Postpaid Plan में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है, जिसमें लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग शामिल है।

Advertisement

Vi REDX Family Postpaid Plan में मेंबर्स को कैसे फायदे मिलते हैं?

Vi REDX Family पोस्टपेड प्लान प्राइमरी मेंबर के साथ-साथ सभी सेकेंड्री मेंबर्स को समान लाभ प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.