वोडाफोन दिवाली ऑफर के तहत यूज़र को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 नवंबर 2015 17:06 IST
वोडाफोन इंडिया ने स्पेशल दिवाली ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत दिवाली (11 नवंबर) के दिन यूज़र को 100 एमबी का मुफ्त इंटरनेट डेटा मिलेगा।

वोडाफोन दिवाली ऑफर का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 'Diwali' लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा। कंपनी ने इस ऑफर को 'साइलेंट दिवाली' के तौर पर पेश किया है। ईमेल के जरिए बयान जारी करके कंपनी ने बताया है कि डेटा का इस्तेमाल ई-ग्रिटिंग्स भेजने और इंटरनेट ब्राउज़ करने के लिए किया जा सकता है। यह ऑफर प्रीपैड और पोस्टपैड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

इस ऑफर के बारे में वोडाफोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुनील सूद ने कहा,''वोडाफोन का एक मात्र मकसद अपने कस्टमर्स को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाना है। इन दिनों ज्यादा से ज्यादा यूज़र इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं, दिवाली जैसे अहम त्योहारों पर यह और ज्यादा हो जाता है। मुफ्त डेटा हमारे 188 मिलियन कस्टमर को धन्यवाद कहने का एक तरीका है जिन्होंने हमें प्यार दिया और ब्रांड पर भरोसा बनाए रखा।''

वोडोफोन इंडिया ने अक्टूबर महीने में घोषणा की थी कि वह 2015 के अंत तक कोलकाता में 4जी नेटवर्क की शुरुआत करेगी। दिल्ली-एनसीआर में इस सेवा को दिसंबर तक शुरू किए जाने की भी जानकारी दी गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.