वायनाड भूस्‍खलन : वोडा-आइडिया 7 दिनों के लिए देगी फ्री internet

Wayanad landslides : वायनाड के वोडा-आइडिया यूजर्स को कंपनी 7 दिनों के लिए रोजाना 1 जीबी डेटा फ्री दे रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • वायनाड के पीड़‍ितों को वाेेडा-आइडिया की मदद
  • 7 दिनों तक फ्री इंटरनेट इस्‍तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  • पोस्‍टपेड यूजर्स कुछ दिन बाद भी भर सकेंगे बिल
Wayanad landslides : वायनाड में भूस्‍खलन के बाद आई आपदा ने वहां बहुत नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों की संख्‍या में लोगों ने जान गंवाई है। कई लापता हैं और हजारों नागरिकों को रेस्‍क्‍यू किया गया है। सरकार के अलावा अन्‍य एजेंस‍ियां भी वायनाड के पीड़‍ितों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। टेलिकॉम सेक्‍टर से कल एयरटेल ने मदद का ऐलान किया था और आपदा प्रभावित एयरटेल यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा की मदद दी थी। अब वोडा-आइडिया (Vi) ने भी ऐसा कदम उठाया है।  

वायनाड के वोडा-आइडिया यूजर्स को कंपनी 7 दिनों के लिए रोजाना 1 जीबी डेटा फ्री दे रही है। कंपनी ने बताया है कि यह अतिरिक्‍त डेटा है और यूजर्स के नंबर पर अपने आप क्रेडिट हो जाएगा। जो कस्‍टमर्स पोस्‍टपेड कनेक्‍शन के साथ जुड़े हैं, वह अपना बिल आखिरी भुगतान के 10 दिन बाद तक भर पाएंगे। 
Advertisement

इससे पहले Airtel ने भी वायनाड बाढ़ पीड़‍ितों की मदद का ऐलान किया था। एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स को तीन दिनों के लिए 1 जीबी फ्री मोबाइल डेटा रोजाना दे रही है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और रोज 100 एसएमएस किए जा सकेंगे। 

वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों में एयरटेल की पोस्‍टपेड सर्विस इस्‍तेमाल करने वाले ग्राहक अपना बिल कुछ दिन बाद भी भर सकेंगे। बिल पेमेंट की डेडलाइन को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि वायनाड के नजदीक मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में सोमवार देर रात 2 से 4 बजे के करीब लैंडस्‍लाइड हुआ था। वहां घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं। बचाव अभियान में आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें मदद कर रही हैं। इलाके से अबतक से हजार से ज्‍यादा लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया है। 3 हजार लोगों को नजदीकी सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.