70 दिन तक रोज़ मिलेगा 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स, ये है कीमत...

Vi के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं उसमें ग्राहकों को पूरे 70 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। यह वीआई का 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे किफायती रीचार्ज प्लान है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Vi के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की है
  • वीआई के प्लान में मिलेगा Binge All Night बेनेफिट
  • प्लान में शामिल है वीकेंड रोलओवर बेनेफिट
महंगे हुए प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बाद अब हर कोई एक अच्छा लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान ढूंढने में लगा है, जिसमें एक बार रीचार्ज कराने पर आपको अच्छी-खासी वैलिडिटी प्राप्त हो। लॉन्ग-टर्म रीचार्ज प्लान की खासियत होती है कि एक बार प्लान एक्टिवेट कराने के बाद आपको कई महीने तक दूसरे रीचार्ज की टेंशन नहीं होती। यदि आप Vi ग्राहक हैं और आप भी इस तरह के किसी रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, तो यह लेख आपके काम आने वाला है। आज हम आपको वीआई का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ आने वाले एक किफायती रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

Vi के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं उसमें ग्राहकों को पूरे 70 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। यह वीआई का 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे किफायती रीचार्ज प्लान है।

इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है। 70 दिन तक की वैलिडिटी के साथ इस प्लान के तहत आपको कुल मिलाकर 105GB डाटा मुहैया कराया जाएगा। डाटा के अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी शामिल है, जिसमें आप 70 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही यह प्लान रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस करने की भी सुविधा देता है।

इन सब के अलावा, यह प्लान ‘Binge All Night' बेनेफिट से लैस हैं, जो कि यूज़र्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल करने की इज़ाजत देता है। वीकेंड रोलओवर बेनेफिट की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को सोमवार से शुक्रवार तक जितना डाटा इस्तेमाल नहीं किया गया है उसे शनिवार और रविवार में इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।
Advertisement

इस रीचार्ज प्लान की कीमत 599 रुपये है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vi Rs 599 recharge plan, Vi 70 days vaildity plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.