Vi ग्राहकों को मुफ्त मिल रहा है 7 जीबी डेटा, एक रिपोर्ट का दावा

Vodafone Idea उर्फ Vi अपने ग्राहकों को मुफ्त 1 जीबी डेली डेटा दे रही है, जिसकी वैधता 7 दिनों की है, यानी कि यह कुल 7 जीबी डेटा होता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) अपने चुनिंदा ग्राहकों को दे रही है 1 जीबी डेली डेटा
  • 7 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है यह मुफ्त डेटा
  • हाल में पांच प्रीपेड प्लान पर मुफ्त ZEE5 सब्सक्रिप्शन ऑफर कर चुकी है पेश

Vi ने हाल ही में मुफ्त ZEE5 सब्सक्रिप्शन की घोषणा भी की थी

Vi (Vodafone Idea) कथित तौर अपने चुनिंदा ग्राहकों को 7 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डेली डेटा मुफ्त में दे रही है। एक रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्रोमोशनल ऑफर के बारे में एसएमएस के ज़रिए जानकारी दे रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को लगातार नए ऑफर्स देने में जुटी हुई है। याद दिला दें कि हाल ही में वोडाफोन आइडिया, जो अब Vi के नाम से जानी जाती है, ने अपने ग्राहकों के लिए पांच प्रीपेड रीचार्ज पैक पर मुफ्त ZEE5 सब्सक्रिप्शन की पेशकश की है। इससे पता चलता है कि कंपनी अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने में जुटी हुई है।

TelecomTalk के मुताबिक, Vodafone Idea उर्फ Vi अपने ग्राहकों को मुफ्त 1 जीबी डेली डेटा दे रही है, जिसकी वैधता 7 दिनों की है, यानी कि यह कुल 7 जीबी डेटा होता है। पब्लिकेशन का दावा है कि यदि ग्राहक इस मुफ्त डेटा को दी गई वैधता के अंदर इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह ऑफर एक्सपायर हो जाएगा। प्रतित होता है कि यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। Vi ने इस ऑफर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही Gadgets 360 की टीम को इस तरह का कोई प्रोमोशनल मैसेज प्राप्त हुआ है।

Vi की तरफ से ग्राहकों को आकर्षित करने का यह पहला ऑफर नहीं है। इससे पहले कंपनी ने एक और ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत पांच रीचार्ज प्लान पर एक साल का Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। कंपनी का यह ऑफर केवल चुनिंदा 5 प्रीपेड प्लान पर ही उपलब्ध होगा। इस प्लान की शुरुआती कीमत 355 रुपये से लेकर 2,595 रुपये है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जो कि अगले साल 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। योग्य सब्सक्राइबर VIL मोबाइल नंबर पर केवल एक बार ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस ऑफर का कोई ऑटो रिन्यूवल नहीं है।

वोडाफोन आइडिया ग्राहक किसी भी डिवाइस पर Zee5 ऐप के साथ इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा वे वेबसाइट के जरिए भी इस ऑफर को प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी 355 रुपये, 405 रुपये, 595 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये प्लान पर मुफ्त ज़ी5 प्रीमियम दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vi, Vodafone Idea
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.