TRAI ने ब्लॉक किए 21 लाख फ्रॉड नंबर, जनता से DND App के जरिए रिपोर्ट करने की अपील

TRAI ने पिछले एक साल में 21 लाख से ज्यादा फर्जी नंबर बंद किए। रेगुलेटर कहता है कि सिर्फ नंबर ब्लॉक करने से फायदा नहीं, बल्कि DND App से रिपोर्ट करना जरूरी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 16:18 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने 21 लाख फ्रॉड नंबर डिस्कनेक्ट किए
  • DND App के जरिए शिकायतें सबसे असरदार
  • Sanchar Saathi "Chakshu" से रिपोर्ट कर सकते हैं

Photo Credit: Pexels

भारत में फर्जी कॉल्स और स्पैम मैसेज का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी को रोकने के लिए TRAI ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। रेगुलेटर ने बताया है कि पिछले एक साल में उसने 21 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों को बंद और ब्लैकलिस्ट किया है। साथ ही करीब 1 लाख ऐसी एंटिटीज को भी मार्क किया गया है जो बड़े पैमाने पर स्पैम या धोखाधड़ी वाले SMS भेज रही थीं। TRAI का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई तभी संभव हो पाई, जब आम यूजर्स ने सिर्फ नंबर ब्लॉक करने की बजाय आधिकारिक सिस्टम के जरिये शिकायतें दर्ज कराईं।

TRAI ने साफ चेतावनी दी है कि फोन में किसी नंबर को साधारण तौर पर ब्लॉक कर देना, समस्या की जड़ को खत्म नहीं करता। स्पैमर आपके फोन से तो गायब हो जाता है, लेकिन बाकी यूजर्स को वही नंबर परेशान करता रहता है। रेगुलेटर के मुताबिक, शिकायतें सीधे TRAI DND App के जरिए से की जाएं तो टेलिकॉम ऑपरेटर उस नंबर को ट्रेस करके, वेरिफाई करके स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। इसलिए ऐप के जरिए रिपोर्ट दर्ज करना सबसे प्रभावी तरीका है।

एडवाइजरी में TRAI ने खासकर सीनियर सिटिजन्स, महिलाओं और डिजिटल रूप से कम अनुभवी यूजर्स को सतर्क रहने को कहा है। रेगुलेटर ने अपील की है कि यूजर्स कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी फोन, SMS या सोशल मीडिया चैट के जरिए शेयर न करें। किसी भी संदिग्ध या डराने-धमकाने वाली कॉल को तुरंत काट देना चाहिए और अगर कोई गंभीर मामला लगे तो 1930 साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर संपर्क करना जरूरी है।

TRAI ने यह भी याद दिलाया है कि सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल पर मौजूद "Chakshu" फीचर का इस्तेमाल करके लोग ऐसे मामलों की रिपोर्ट कर सकते हैं, जिनमें टेलिकॉम सेवाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा हो। इस तरह की रिपोर्टिंग से अधिकारियों को बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा पकड़ने और नेटवर्क से हटाने में मदद मिलती है।

Advertisement

TRAI ने कितने फ्रॉड नंबर ब्लॉक किए हैं?

TRAI ने पिछले एक साल में 21 लाख से ज्यादा फ्रॉड और स्पैम मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट और ब्लैकलिस्ट किए हैं।

क्या फोन में नंबर ब्लॉक करने से स्पैम रुक जाता है?

नहीं। ब्लॉक करने से केवल आपके फोन पर असर होता है। स्पैमर बाकी यूजर्स को कॉल करता रहता है।

स्पैम कॉल या SMS रिपोर्ट करने का सही तरीका क्या है?

TRAI सलाह देता है कि रिपोर्ट TRAI DND App से करें। इससे टेलिकॉम कंपनियां नंबर को ट्रेस करके स्थायी रूप से बंद कर सकती हैं।

Advertisement

Sanchar Saathi का Chakshu फीचर क्या करता है?

Chakshu फीचर के जरिए आप ऐसे मामलों की रिपोर्ट कर सकते हैं जहां किसी ने टेलिकॉम सेवा का गलत इस्तेमाल किया हो।

फर्जी कॉल मिले तो क्या करें?

निजी जानकारी न दें, कॉल तुरंत काट दें और जरूरत हो तो 1930 साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, TRAI DND app
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.