रिलायंस जियो की शिकायत: ग्राहकों को रोकने के लिए अनुचित तरीके अपना रही हैं कंपनियां

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2017 10:06 IST
रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि मौजूदा दूरसंचार कंपनियां अपने ग्राहकों को रोके रखने के लिए ‘अनुचित व छली’ तरीके अपना रही हैं। जियो के अनुसार बड़ी संख्या में ग्राहक इन कंपनियों के नेटवर्क से हटना चाहते हैं लेकिन कंपनियां उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहीं।

जियो की यह शिकायत भारती एयरटेल, वोडाफोन व आइडिया सेल्यूलर के खिलाफ है और उसने इस बारे में दूरसंचार नियामक को पत्र लिखकर ‘कड़ी कार्रवाई’ का आग्रह किया है। जियो का कहना है कि इन कंपनियों को यह कथित व्यवहार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन है।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने 10 अप्रैल के अपने पत्र में कहा है कि ये कंपनियां, नेटवर्क छोड़कर जाने के इच्छुक ग्राहकों को रोके रखने के लिए विशेष पैकेज व प्लान जैसे अनेक तरीके अपना रही हैं।

वोडाफोन के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि कंपनी ग्राहक की जरूरत के हिसाब से पेशकश करती है और वह सभी नियमों के अनुसार ही होती है। भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने उक्त आरोपों को खारिज किया और कहा कि कंपनी सभी नियामकी निर्देशों का पालन करती है। आइडिया सेल्यूलर से इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance jio, vodafone, airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  2. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  3. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  4. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  5. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  6. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  9. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  10. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.