Vodafone की Jio को चुनौती, पेश किया 299 रुपये का रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान

रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान 299 रुपये का है। इसमें वोडाफोन के ग्राहकों को 20 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2018 18:35 IST
ख़ास बातें
  • रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान कंपनी की रेड सीरीज़ का सबसे सस्ता प्लान है
  • इस प्लान के तहत 50 जीबी तक डेटा रोलओवर करने की भी सुविधा है
  • सब्सक्राइबर 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे
वोडाफोन ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान सीरीज़ का नया 299 रुपये का बेसिक प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने हाल ही में अपने रेड पोस्टपेड प्लान में कुछ फेरबदल किए थे। रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से ये प्लान अब ज़्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ आते हैं। Vodafone रेड पोस्टपेड प्लान चुनने वाले ज़्यादातर सब्सक्राइबर अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाते हैं। वहीं, नए प्लान के अपने फायदे हैं। रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान 299 रुपये का है। इसमें वोडाफोन के ग्राहकों को 20 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

299 रुपये वाला वोडाफोन रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान कंपनी की इस सीरीज़ का सबसे सस्ता प्लान है। डेटा के फायदे के अलावा वोडाफोन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग या आउटगोइंग कॉल और मुफ्त 100 एसएमएस भेजने की सुविधा देगी। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान के तहत 50 जीबी तक डेटा रोलओवर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा इस पैक को चुनने वाले सब्सक्राइबर 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाएंगे। वोडाफोन का कहना है कि 299 रुपये वाले रेड बेसिक प्लान में कुल 2,400 रुपये का फायदा है। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान को सिर्फ माय वोडाफोन ऐप के ज़रिए चुना जा सकता है। यह कंपनी की वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध है।
Advertisement
 

बता दें कि 399 रुपये से लेकर 2,999 रुपये तक वाले वोडाफोन रेड प्लान बिल गारंटी, मोबाइल शील्ड, रेड हॉट डील्स, अमेज़न व नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। लेकिन 299 रुपये वाले रेड बेसिक प्लान में सब्सक्राइबर को ये सारे फायदे नहीं मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया,  Vodafone Red Basic प्लान वोडाफोन मोबाइल ऐप में उपलब्ध है। इसे यूज़र Active Packs and Plans > Browse other plans में जाकर जांच सकते हैं।

तुलना में रिलायंस जियो का पोस्टपेड प्लान 199 रुपये का है। इसमें यूज़र को 25 जीबी 4जी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.