Samsung Galaxy S22 होगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन जो करेगा 5G वॉयस कॉलिंग को सपोर्ट!

Zain का कहना है कि इस सर्विस का कमर्शियल लॉन्च पूरे देश में तब किया गया है जब बड़े स्तर पर इस सर्विस को प्रदान करने के लिए नेटवर्क की क्षमता और टेक्नोलॉजी की पूरी तरह से टेस्टिंग की गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 सीरीज वॉयस ओवर 5G (Vo5G) को सपोर्ट करेगी।
  • 5G वॉयस सर्विस कई फायदों के साथ आती है।
  • 5G इंटरनेट सर्विस एक नए और सामान्य तरीके से शुरू हो गई हैं।

Samsung Galaxy S22 Smartphone

Photo Credit: Samsung Galaxy S22 Smartphone

5जी नेटवर्क दुनिया में तरक्की लेकर आ रहा है और इस बार में कोई भी शक नहीं है। जी हां जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में इजाफा होता जा रहा है वैसे-वैसे ही लाइफस्टाइल आसान होता जा रहा है। टेक्नोलॉजी सीधे तौर पर हमारे जीवन से जुड़ गई है या ये कहें कि हम टेक्नोलॉजी से जुड़ गए हैं। देश में करोड़ों की संख्या में स्मार्टफोन मौजूद हैं और उनमें फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। अब 5जी नेवटर्क को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra समेत Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन अब वॉयस ओवर 5G (Vo5G) को सपोर्ट करने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन बन गए हैं। कुवेत की मोबाइल टेलीकॉम कंपनी Zain ने हाल ही में 5G सर्विस पर पहली वॉयस लॉन्च करने का ऐलान किया है और वर्तमान में यह सिर्फ Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन को सपोर्ट करती है।

वहीं 5G इंटरनेट सर्विस एक नए और सामान्य तरीके से शुरू हो गई हैं, लेकिन 5G वॉयस कॉल अभी भी बहुत कम है। असलियत में Zain ग्लोबली लेवल पर कुवैत में नेशनवाइड कवरेज के साथ Vo5G सर्विस लॉन्च करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। हालांकि यह सर्विस सिर्फ उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास नए Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में से एक है। यह बहुत जल्द ही अन्य 5G स्मार्टफोन तक पहुंचने की संभावना है।
Advertisement

5G वॉयस सर्विस कई फायदों के साथ आती है, जिसमें बेहतर आवाज और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी, नई आवाज और कम्युनिकेशन सर्विस के साथ एक साथ वॉयस कॉल और 5G डाटा सर्विस शामिल हैं। Zain का कहना है कि इस सर्विस का कमर्शियल लॉन्च पूरे देश में तब किया गया है जब बड़े स्तर पर इस सर्विस को प्रदान करने के लिए नेटवर्क की क्षमता और टेक्नोलॉजी की पूरी तरह से टेस्टिंग की गई है।

आपको बता दें कि भारत में भी 5जी नेटवर्क लॉन्चिंग की तैयार चल रही है, इस साल में य नेटवर्क कमर्शियली आने की काफी उम्मीद है। वहीं सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर भी शुरुआत कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि देश में एयरटेल और जियो मिलकर इसमें हिस्सा लेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Voice Calling, Samsung Galaxy S22 Smartphone, Kuwait

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.