Reliance Jio ने जोड़े 17.6 लाख नए ग्राहक, Airtel और Vodafone Idea के ग्राहकों ने छोड़ा साथ

TRAI के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि रिलायंस जियो के ग्राहकों में 17.6 लाख की वृद्धि हुई है। जबकि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के मिलाकर 14.5 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 12:29 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 42.65 करोड़ हो गया।
  • अक्टूबर में भारत में टेलीफोन यूजर्स बढ़कर 118.96 करोड़ हो गए।
  • अक्टूबर 2021 के अंत में टेलीफोन के शहरी सब्सक्राइबर्स में आई कमी।

Bharti Airtel के 4.89 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए जबकि Vodafone Idea को 9.64 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ।

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio ने अपने कस्टमर बेस में 17.6 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं। कंपनी ने ये सब्सक्राइबर्स अक्टूबर महीने में जोड़े। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि रिलायंस जियो के ग्राहकों में 17.6 लाख की वृद्धि हुई है। जबकि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के मिलाकर 14.5 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए हैं। TRAI ने सोमवार को ताज़ा आंकड़े जारी किए जिनमें यह बात सामने आई है। 

अक्टूबर महीने में ही Bharti Airtel के 4.89 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए जबकि Vodafone Idea को 9.64 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल को अक्टूबर में 4.89 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर 35.39 करोड़ रह गई। इससे पहले एयरटेल ने सितंबर महीने में 2.74 लाख मोबाइल यूजर्स जोड़े थे।
Advertisement

TRAI के लेटेस्ट डेटा के अनुसार रिलायंस जियो का मोबाइल सब्सक्राइबर बेस अक्टूबर में बढ़कर 42.65 करोड़ हो गया। जबकि सितंबर में इसके 1.90 करोड़ यूजर्स कम हो गए थे। वोडाफोन आइडिया को अक्टूबर में इसके 9.64 लाख मोबाइल ग्राहकों ने छोड़ दिया और कंपनी का सब्सक्राइबर बेस 26.90 करोड़ रह गया। इससे पहले सितंबर महीने में भी कंपनी के 10.77 लाख ग्राहक कम हो गए थे। 

अक्टूबर 2021 के अंत तक भारत में टेलीफोन यूजर्स की कुल संख्या बढ़कर 118.96 करोड़ हो गई जो कि 0.04 प्रतिशत की मासिक बढ़त रही। ट्राई के अनुसार अक्टूबर 2021 के अंत में टेलीफोन के शहरी सब्सक्राइबर्स में कमी आई और ये घटकर 65.88 करोड़ हो गए। जबकि इसी महीने में ग्रामीण सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 53.07 करोड़ हो गई। अक्टूबर 2021 के अंत तक कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 79.8 करोड़ हो गई।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार 31 अक्टूबर 2021 तक टॉप 5 वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर रहे- रिलायंस जियो इन्फोकॉम (42.6 करोड़ यूजर्स), भारती एयरटेल (20.4 करोड़ यूजर्स), वोडाफोन आइडिया (12.2 करोड़ यूजर्स), बीएसएनएल (1.90 करोड़ यूजर्स) और तिकोना इनफिनेट (3 लाख यूजर्स)।
Advertisement

सब्सक्राइबर्स की संख्या से पता चलता है कि रिलायंस जियो के नजदीकी प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर रिलायंस जियो के लगभग आधे हैं। यानि कि रिलायंस जियो की पकड़ मोबाइल फोन सब्सक्राइबर्स के मामले कहीं ज्यादा मजबूत है जिसके लिए दूर दूर तक कड़ी टक्कर देने वाला दूसरा दिखाई नहीं दे रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI, TRAI Latest Data, Bharti Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.