Jio 5G अब 26GHz बैंड में हुआ पेश, सबसे पहले इन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा उपलब्ध

Jio ने भारत के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26GHz बैंड या mmWave फ्रीक्वेंसी में 5G पेश कर दिया है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने भारत में 26GHz बैंड या mmWave फ्रीक्वेंसी में 5G पेश कर दिया है।
  • 26GHz बैंड का इस्तेमाल खास मामलों में एंटरप्राइजेज के जरिए किया जाएगा।
  • 3.3GHz बैंड में Jio का 5G हर टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

Jio का 5G हर टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

Photo Credit: Jio

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने भारत के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26GHz बैंड या mmWave फ्रीक्वेंसी में 5G पेश कर दिया है। पहले से ही 3.3GHz बैंड में Jio का 5G हर टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। mmWave बैंड को लागू करना ज्यादा महंगा है, वहीं कवरेज के लिए बहुत डेंसर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ती है। 26GHz बैंड या एमएमवेव बैंड का इस्तेमाल खास उपयोग के लिए एंटरप्राइजेज के जरिए किया जाएगा। आज के समय में हर ग्राहक उपयोग के मामले में 3.3GHz बैंड या C-बैंड 5G नेटवर्क के इस्तेमाल से संतुष्ट हो सकता है। यहां हम आपको राज्यों के बारे में बता रहे हैं, जहां 5G उपलब्ध है। 


भारत में यहां उपलब्ध है mmWave बैंड या 26GHz बैंड में Jio 5G


26GHz  बैंड या mmWave बैंड में Jio का 5G नेटवर्क मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उड़ीसा, त्रिपुरा, नागालैंड और दिल्ली के कुछ चुनिंदा क्षेत्र में उपलब्ध है।

आपको बता दें कि Jio उन एंटरप्राइजेज को 26GHz बैंड 5जी सर्विस भी प्रदान करेगा, जिन्हें डिमांड के आधार पर इसकी जरूरत है। Reliance Jio ने पहले कंफर्म किया था कि उसने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) द्वारा तय न्यूनतम रोलआउट ऑब्लिगेशन (MRO) को पूरा करने के लिए सभी टेलीकॉम सर्किल में mmWave 5G लॉन्च किया है।
Advertisement

वर्तमान में Reliance Jio के 170 मिलियन से ज्यादा 5G ग्राहक हैं। वित्त वर्ष 2026 के आखिर तक कंपनी का 5G यूजरबेस 230-250 मिलियन को पार कर सकता है। Jio ने भारत में 5G सर्विस प्रदान करने के लिए तीन अलग-अलग बैंड जैसे कि 700 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड डिप्लॉय किए हैं। भारत में Jio के अलावा सिर्फ Airtel ने पूरे भारत में 5G शुरू किया है। Vodafone Idea अभी भी 5G रोलआउट के शुरुआती फेज में है, जबकि BSNL अभी शुरू करने वाला है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.