Jio vs Airtel vs Vodafone: किसके रीचार्ज पैक हैं सबसे बेहतर?

जियो, एयरटेल और वोडाफोन पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में चली आ रही जंग में बहुत ज़्यादा एक्टिव रहे हैं। अपने मौज़ूदा सब्सक्राइबर बनाए रखने और नए यूज़र बनाने के लिए, तीनों कंपनियां बिना कीमतें बढ़ाएं ज़्यादा डेटा और वैधता ऑफर कर रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2018 14:23 IST
ख़ास बातें
  • जियो की शुरुआत सितंबर 2016 में हुई
  • जियो, एयरटेल और वोडाफोन में जबरदस्त टक्कर चल रही है
  • एयरटेल 549 रुपये में 3 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है
Jio, Airtel और Vodafone पिछले कुछ हफ्तों से भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में चली आ रही जंग में बहुत ज़्यादा एक्टिव रहे हैं। अपने मौज़ूदा सब्सक्राइबर बनाए रखने और नए यूज़र बनाने के लिए, तीनों कंपनियां बिना कीमतें बढ़ाएं ज़्यादा डेटा और वैधता ऑफर कर रही हैं। तीनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने लोकप्रिय प्लान की कीमतें भी घटा दी हैं। निश्चित तौर से जियो इस बदलाव की वज़ह बनी और अविश्वसनीय कीमतों पर प्रीपेड यूज़र के लिए डेटा पैक उपलब्ध कराए। और इंडस्ट्री की दो बड़ी खिलाड़ी एयरटेल, वोडाफोन भी पीछे नहीं रहीं और जियो से कदम से कदम मिलाते हुए अपने रीचार्ज पैक किफ़ायती दाम में पेश किए। लेकिन इतने सारे विकल्प के साथ, ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर प्रीपेड पैक को ट्रैक करना मुश्किल हो गया है। हमने सभी टेलीकॉम कंपनियों के हर प्राइस सेगमेंट वाले रीचार्ज पैक (डेली डेटा लिमिट के साथ) को एक साथ पेश किया है, ताकि आपकी मुश्किल आसान हो सके।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 200 रुपये से कम वाले प्लान
Advertisement
जियो के 149 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और कंपनी के ऐप की सुविधा 28 दिन के लिए मिलती है। इसी कीमत में एयरटेल 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन 28 दिन के लिए ऑफर करती है। बात करें वोडाफोन की तो 149 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त रोमिंग और 28 के लिए 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

( यह भी पढ़ें: Jio और Airtel के हर दिन 2 जीबी से ज़्यादा डेटा वाले प्लान में कौन बेहतर? )

200 रुपये के आसपास की बात करें तो, जियो यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 199 रुपये के पैक में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस पैक की सुविधाएं Republic Day 2018 Offer के तहत दी जा रही हैं। डेटा के अलावा, बाकी सभी मुफ्त सुविधाएं बाकी पैक की तरह ही हैं। एयरटेल 28 दिन के लिए 199 रुपये में 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है जबकि वोडाफोन 198 रुपये में यही ऑफर दे रही है। दोनों प्लान सभी मुफ्त सुविधाओं के साथ आते हैं।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 300 रुपये से कम वाले प्लान
Advertisement
300 रुपये से कम वाले प्लान की बात करें तो, सिर्फ जियो के पैक में ही प्रतिदिन डेटा लिमिट मिलती है। सब्सक्राइबर को 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा मुफ्त कॉल, एसएमएस और ऐप सब्सक्रिप्शन भी इस रीचार्ज पैक के साथ उपलब्ध है।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 400 रुपये से कम वाले प्लान
Advertisement
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी 349 रुपये में 70 दिन के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन ऑफर करती है, जबकि एयरटेल इसी कीमत में 28 दिन के लिए 2.5 जीबी डेटा दे रही है। 398 रुपये में, जियो यूज़र को 70 दिन के लिए 2 जीबी डेटा प्रतिदिन और 399 रुपये में 84 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। एयरटेल और वोडाफोन दोनों यूज़र को 399 रुपये में 70 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। हर टेलीकॉम कंपनी की मुफ्त सुविधाएं रीचार्ज पैक में मिलती हैं।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 500 रुपये से कम वाले प्लान
Advertisement
448 रुपये, 449 ररुपये और 498 रुपये वाले जियो के प्लान में क्रमशः 28 दिन के 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 91 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और 91 दिन के लिए 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। 449 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को 82 दिन के लिए 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है जबकि वोडाफोन भी 458 रुपये वाले पैक में 84 दिन के लिए इतना ही डेा ऑफर कर रही है।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 600 रुपये से कम वाले प्लान
जियो यूज़र को 509 रुपये में 28 दिन के लिए 4 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। जबकि एयरटेल और वोडाफोन भी 90 दिन के लिए इसी कीमत में 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही हैं। एयरटेल 549 रुपये में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 28 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Vodafone, Airtel, Best prepaid plan, Recharge pack

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.