365 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 हजार GB तक डाटा देते हैं Jio के ये 3 रीचार्ज प्लान, ये रही फुल डिटेल्स

यदि आप ऐसे रीचार्ज प्लान की तालाश में हैं, जिनमें एक बार रीचार्ज कराने पर आपको सालभर तक दूसरे रीचार्ज की टेंशन न हो। तो Jio आपके लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन विकल्प लेकर आता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में-

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 3,499 रुपये के प्लान में डेली मिलता है 3GB डाटा
  • जियो के 2,599 रुपये के रीचार्ज में मिलता है 10GB एक्स्ट्रा डाटा
  • तीनों प्लान की वैधता 1 साल तक की है
कई यूज़र्स ऐसे रीचार्ज प्लान की तालाश में होते हैं, जिनमें एक बार रीचार्ज कराने पर उन्हें सालभर तक दूसरे रीचार्ज प्लान की टेंशन न हो। सालभर तक उन्हें उस एक रीचार्ज प्लान एक्टिवेशन के बाद कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के रूप में सभी टेलीकॉम सुविधाएं प्राप्त हो। अगर आप Jio ग्राहक हैं, तो कंपनी आपके लिए ऐसे रीचार्ज प्लान के एक नहीं बल्कि तीन-तीन विकल्प लेकर आती है। हालांकि, कंपनी के पोर्टफॉलियों में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के हिसाब से कई और रीचार्ज प्लान भी शामिल है, लेकिन हम आज आपको केवल 365 दिन यानी 1 साल तक की वैधता वाले रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

Jio के सबसे किफायती लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान की बात करें, जिसमें आपको पूरे 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होगी है... तो वह 2,399 रुपये का रीचार्ज पैक है। इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को 1 साल तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा की सुविधा भी शामिल है, जिस लिहास से आपको 1 साल की वैलिडिटी के हिसाब से कुल मिलाकर यह प्लान 730GB हाई-स्पीड डाटा प्रदान करता है। साथ ही इस प्लान में यूज़र्स डेली 100 फ्री एसएमएस भेज सकते हैं।

दूसरा रीचार्ज प्लान  2,599 रुपये का है। इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को 1 साल तक की वैलिडिटी के साथ पिछले पैक की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा एक्सेस मिलता है, लेकिन इस प्लान की खासियत यह है कि ग्राहकों को इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा के अतिरिक्त 10GB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। यानी आपको 1 साल की वैलिडिटी के हिसाब से कुल मिलाकर यह प्लान 730GB + 10GB यानी 740GB हाई-स्पीड डाटा प्रदान करेगा। प्लान भी डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।

तीसरे रीचार्ज प्लान की बात करें, तो यह 3,499 रुपये का है। इस रीचार्ज प्लान की खूबियां 2,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की तरह ही है। अंतर केवल डाटा एक्सेस में मौजूद है। दरअसल, 3,499 रुपये के इस पैक में ग्राहकों को 2 जीबी की जगह डेली 3 जीबी डाटा सुविधा प्रदान की जाती है। इस लिहाज से यह प्लान ग्राहकों को 1095GB डाटा का एक्सेस प्रदान करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio three long term recharge plan, jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.