Jio का नया सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर, 399 रुपये के रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का कैशबैक

Reliance Jio अब नया सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर लेकर आई है। जानकारी दी गई है कि इस बार ग्राहकों को 399 रुपये या इससे महंगे रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का फायदा मिलेगा। जियो यूज़र को यह राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2017 11:15 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने पिछले महीने ट्रिपल कैशबैक ऑफर को पेश किया था
  • 399 रुपये या इससे महंगे रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का फायदा मिलेगा
  • जियो यूज़र को यह राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी
रिलायंस जियो ने पिछले महीने ट्रिपल कैशबैक ऑफर को पेश किया था। इस ऑफर की आखिरी तारीख दो बार बढ़ाई गई। आखिरकार यह ऑफर 25 दिसंबर को खत्म हो गया। इस बार जियो ने ट्रिपल कैशबैक ऑफर की तारीख तो नहीं बढ़ाई, लेकिन इसे नए अवतार में ज़रूर पेश कर दिया। Reliance Jio अब नया सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर लेकर आई है। जानकारी दी गई है कि इस बार ग्राहकों को 399 रुपये या इससे महंगे रीचार्ज पर 3,300 रुपये तक का फायदा मिलेगा। जियो यूज़र को यह राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी।

रिलायंस जियो के सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर के फायदे पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 399 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बदले में 400 रुपये का मायजियो कैशबैक वाउचर मिलेगा। दरअसल, 50 रुपये के आठ वाउचर दिए जाएंगे। ग्राहक अमेज़न पे, पेटीएम और मोबिक्विक जैसे डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करके 300 रुपये तक का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है और इन प्लेटफॉर्म के साथ इस्तेमाल करने के लिए 2,600 रुपये तक डिस्काउंट वाउचर मिलेगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2018 है।
Advertisement
 

jio surprise cashback offer


अब हम आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ मिलने वाले 2,600 रुपये तक के कैशबैक वाउचर के बारे में विस्तार से बताएंगे। ज़ूमकार के साथ 20 प्रतिशत का डिस्काउंट है, कुल 1,000 रुपये तक का। OYO होटल की बुकिंग 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह राशि कैशबैक के तौर पर ओयो मनी के रूप में आएगी। सर्वाधिक डिस्काउंट 1,500 रुपये तक का होगा। पेटीएम मॉल पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके लिए कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक कैशबैक राशि 2000 रुपये की होगी। बिगबैश पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा, इसके लिए कम से 600 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ग्रोफर्स से 1,500 रुपये की खरीदारी पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यात्रा से घरेलू फ्लाइट बुक करने पर राउंडट्रिप पर 1,000 रुपये और एक तरफ के सफर के लिए 500 रुपये की छूट मिलेगी। बता दें कि सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर के तहत मिलने वाले ई-कॉमर्स साइट वाले वाउचर 31 मार्च 2018 तक वैध होंगे।

याद रहे कि नवंबर महीने में लॉन्च किए गए Jio Triple Cashback ऑफर के तहत जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का फायदा मिलता था। कैशबैक के लिहाज से नया सरप्राइज़ ऑफर ज़्यादा फायदेमंद लगता है। इसके अलावा रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ता के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान जियो 199 और जियो 299 हैं, इन्हें कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान का नाम दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Jio Surprise Cashback Offer, Jio Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.