Jio दे रहा मात्र 91 रुपये में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा, पीछे छूटे Airtel और Vodafone Idea

Airtel के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 200MB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 99 रुपये टॉकटाइम मिलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2022 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 100MB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 98 रुपये वाले प्लान में कुल 200MB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 200MB डाटा दिया जाता है।
अगर आप एक जियो यूजर्स हैं और 100 रुपये से कम कीमत में प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए Jio का 91 रुपये में आने वाला प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं। जी हां इस प्लान में डेली डाटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे लाभ के साथ-साथ मनोरंजन के फायदे भी मिलते हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बता रहे हैं कि Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तुलना में इसी बजट में Vodafone Idea और Airtel कैसे लाभ प्रदान करते हैं।

Jio का 91 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 91 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 100MB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा 200MB अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है जिसके बाद कुल मिलाकर डाटा 3GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। SMS की बात की जाए तो जियो के इस प्लान में 50 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्लान सिर्फ जियो फीचर फोन ग्राहकों के लिए ही है।

Vodafone Idea का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 200MB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 15 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। SMS की बात की जाए तो इस प्लान में कोई फ्री एसएमएस नहीं मिलता है।

Airtel का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 200MB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 99 रुपये टॉकटाइम मिलता है। कॉलिंग के 2.5 पैसे प्रति सेकंड चार्ज लगता है। SMS की बात करें तो इस प्लान में एसएमएस के लिए 1.5 रुपये एसटीडी एसएमएस के लिए और 1 रुपये लोकल एसएमएस चार्ज लगता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Rs 91 Prepaid Plan, Cheapest Prepaid Plan, Airtel

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.