84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Jio का धांसू प्लान, जानें कीमत

प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • आपको लोकल के साथ साथ एसटीडी कॉल्स भी अनलिमिटिड मिलती हैं।
  • इसकी खास बात इसकी वैलिडिटी है जो लगभग 3 महीने चलती है।
  • जियो का 5G नेटवर्क भारत में इस साल के अन्त में शुरू होने की उम्मीद है।

Jio प्लान की वैधता तक आपको 126GB कुल डेटा मिलता है।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज के लॉन्च को लेकर चर्चा में है। जियो का 5G नेटवर्क भारत में इस साल के अन्त में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले कुछ समय भारत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के 4G इंटरनेट डेटा की स्पीड को लेकर ग्राहक परेशान हैं, लेकिन बात जब किफायती इंटरनेट प्लान्स की आती है तो जियो बाकी टेलीकॉम कंपनियों से आगे निकल जाती है। इंटरनेट डेटा के मामले में कंपनी के प्लान्स काफी पॉपुलर हैं जो काफी किफायती हैं। जियो का एक 4G डेटा प्लान ऐसा है जो आपको डेली डेटा बेनिफिट में 1.5 जीबी तक हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा देता है। इंटरनेट के अलावा इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ और भी कई बेनिफिट मिलते हैं। हम आपको इसकी सारी जानकारी नीचे दे रहे हैं। 

Reliance Jio Rs 666 Recharge Plan: रिलायंस जियो का 666 रुपये का प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग वाला प्लान है। इस जियो प्रीपेड पैक में आपको लोकल के साथ साथ एसटीडी कॉल्स भी अनलिमिटिड मिलती हैं। इसकी खास बात इसकी वैलिडिटी है। जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान के तहत डेली बेसिस पर आपको 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि वैधता तक आपको 126GB कुल डेटा मिलता है। यहां पर ध्यान दें कि डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी आपको फ्री मिलते हैं। 
Advertisement

जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio Rs 666 prepaid plan) आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं। JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम  आती है। यह प्लान जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में शामिल है और उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो डेली डेटा बेनिफिट के साथ लम्बी वैलिडिटी का प्लान चाहते हैं। इस प्लान और अधिक जानकारी के लिए आप Jio ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Rs 666 Plan, Jio Rs 666 prepaid plan

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.