Jio का सस्ता डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, कीमत 350 रुपये से भी है कम

Jio के इस सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहको को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है, जिसका फायदा उठाते हुए यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है
  • अनलिमिटेड कॉलिंग से लैस है जियो का ये प्लान
  • प्लान में मिलेगा कुल मिलाकर 84GB डाटा
Jio के डेली 2GB डाटा प्लान के बाद अब धीरे-धीरे डेली 3GB डाटा प्लान की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब कंपनी कई सस्ते प्लान के तहत भी डेली 3GB डाटा बेनेफिट्स प्रदान करने लगी है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको रोज़ाना 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। केवल इतना नहीं इस सस्ते प्लान में ग्राहकों को बाकि प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह ही कई अन्य बेनेफिट्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं प्लान की कीमत और इसके तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की डिटेल्स।

Jio के इस सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहको को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है, जिसका फायदा उठाते हुए यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। कॉलिंग के अलावा, प्लान में आपको डेली 3 जीबी डाटा एक्सेस प्राप्त होगा, हालांकि डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद आपके अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @64 Kbps हो जाएगी।

इसके अलावा, पैक में डेली 100 एसएमएस की सुविधा मुफ्त मिलती है।

हालांकि, कम कीमत में ग्राहकों को 3 जीबी डेली डाटा की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स देने के लिहाज से कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी शॉर्ट रखी है। इस प्लान के तहत आपको 28 दिन तक की ही वैधता प्राप्त होती है। इस लिहाज़ से आपको इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 84GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Rs 349 recharge plan, Jio daily 3GB data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.