20 दिन की वैलिडिटी के साथ Jio का ये रीचार्ज देता है डेली 1GB डाटा और काफी कुछ, जानें कीमत

इस रीचार्ज प्लान की कीमत में भले ही Jio कंपनी ने बढ़ोतरी न की हो, लेकिन प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को जरूर कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान में मिलता है 20GB कुल डाटा
  • जियो के प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग सुविधा शामिल है
  • प्लान के तहत रोज़ भेज सकते हैं 100 फ्री एसएमएस
Jio, Airtel और Vi टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मौजूदा कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा किया है, इसकी जानकारी तो हर जगह आपको मिल ही गई होगी। लेकिन कंपनियों ने जिन रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है, उनमें मिलने वाले बेनेफिट्स में गुपचुप तरीके से कटौती कर दी गई है। जी हां, कंपनियों के कुछ ऐसे प्लान्स हैं, जिनकी कीमतें तो नहीं बढ़ाई गई लेकिन अब उनके तहत मिलने वाले बेनेफिट्स जरूर कम हो गए हैं। आज हम आपको Jio कंपनी के एक ऐसे ही पॉपुलर रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।

आज जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी हम देने जा रहे हैं, उसकी कीमत में भले ही Jio कंपनी ने बढ़ोतरी न की हो... लेकिन प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स को जरूर कम कर दिया गया है। दरअसल, हम जियो के 149 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं, जिसमें यूज़र्स को पहले 24 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त हुआ करती थी। लेकिन अब कंपनी ने गुपचुप तरीके से इस प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया है। अब आपको प्लान में 24 दिन की जगह केवल 20 दिन तक की ही वैलिडिटी प्राप्त होगी।

हालांकि, प्लान के तहत मिलने वाले अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो वह पहले जैसे ही हैं। इस प्लान के तहत यूज़र्स को डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट डाउनलोड स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है।

पहले 24 दिन की वैलिडिटी के लिहाज से आपको जियो के इस पैक में कुल मिलाकर 24GB डाटा मुहैया कराया जाता है। लेकिन अब ये घटकर 20GB ही रह गया है।

इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मुफ्त भेजने की सुविधा पहले ही तरह कायम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 149 recharge plan, Jio, Jio 20 days vaildity plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.