Jio Republic Day Offer: अब 98 रुपये में ही 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल और डेटा

ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो ने तय कर रखा है कि ग्राहकों के लिए ऑफर कभी कम नहीं पड़ने चाहिए। अभी साल की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में कई बदलाव किए थे। अब यह टेलीकॉम कंपनी जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर लेकर आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2018 18:04 IST
ख़ास बातें
  • यह टेलीकॉम कंपनी जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर लेकर आई है
  • रिलायंस जियो के ये प्लान 26 जनवरी से जियो प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध
  • जियो के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ा दी गई
ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो ने तय कर रखा है कि ग्राहकों के लिए ऑफर कभी कम नहीं पड़ने चाहिए। अभी साल की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में कई बदलाव किए थे। अब यह टेलीकॉम कंपनी जियो रिपब्लिक डे 2018 ऑफर लेकर आई है। इस बार फिर कंपनी ने पुराने टैरिफ प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। गैजेट्स 360 को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जियो यूज़र को इस बार फिर फायदा डेटा का ही होगा। इस ऑफर के बाद अब रिलायंस जियो के पास प्रतिदिन 1 जीबी 4जी डेटा वाला कोई भी प्लान नहीं रह जाएगा। पता चला है कि रिलायंस जियो के ये प्लान 26 जनवरी, 2018 से जियो प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध होंगे।
 

98 रुपये वाला जियो प्लान

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जियो के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ा दी गई है। अब यह रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। ग्राहक अब 98 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा का मज़ा ले पाएंगे। हालांकि, वैधता की अवधि के दौरान 4जी स्पीड में सिर्फ 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके बाद डेटा 64 केबीपीएस की स्पीड से दिया जाएगा। पहले इस पैक में ग्राहकों को हर दिन 0.15 जीबी 4जी डेटा दिया जाता था। इस तरह से 28 दिन में कुल 2.1 जीबी डेटा मिलता था। लेकिन अब 4जी डेटा इस्तेमाल करने की कोई दैनिक सीमा नहीं होगी। लेकिन कुल 2 जीबी डेटा ही 4जी स्पीड में उपलब्ध होगा। इसके खत्म होते ही डेटा की स्पीड कम हो जाएगी।
 
 

जियो के हर दिन 1 जीबी वाले डेटा प्लान अब 1.5 जीबी डेटा के साथ

जियो ने प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत कम नहीं की है। अब ग्राहकों को 50 फीसदी डेटा दिया जाएगा। अब ग्राहकों को 149 रुपये में 28 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से कुल 4जी डेटा 42 जीबी हो जाएगा। 70 दिनों की वैधता वाले 349 रुपये में वाले प्लान में भी अब हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसी तरह से जियो प्रीपेड ग्राहक अब 399 रुपये और 449 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 84 और 91 दिनों के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा पाते रहेंगे। अब 399 रुपये वाला प्लान चुनने वाले ग्राहकों को कुल 126 जीबी और 449 रुपये वाले प्लान में 136 जीबी डेटा मिलेगा।
 

हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान अब 2 जीबी डेटा के साथ

जिन प्रीपेड ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी से भी ज़्यादा 4जी डेटा की ज़रूरत है, वे 2 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान को चुन सकते हैं। ये 198, 398, 448 और 498 रुपये के हैं और इनकी वैधता क्रमशः 28, 70, 84 और 91 दिनों की है।  पहले इसी कीमत में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता था। ताज़ा बदलाव के बाद अब ग्राहकों को पुरानी कीमत में ही करीब 50 फीसदी ज़्यादा डेटा दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि ये सारे प्लान जियो प्राइम मेंबर के लिए हैं। ये जियो यूज़र के लिए 26 जनवरी से उपलब्ध होंगे। पहले की तरह हर प्लान के साथ ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल का मज़ा लेते रहेंगे और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त रहेगा। जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन में भी कोई बदलाव नहीं है। बता दें कि सभी प्लान अनलिमिटेड डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। लेकिन दैनिक सीमा पूरी हो जाने के बाद जियो यूज़र को 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.