Jio का एक और झटका! 19 और 29 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर नहीं मिलेगी पहले जैसी वैलिडिटी

Jio New Changes : देश की प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Jio) ने अपने दो डेटा पैक्‍स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • जियो के 19 और 29 रुपये वाले रिचार्ज की वैलिडिटी में बदलाव
  • अब बेस प्‍लान के साथ नहीं जुड़ेगी वैलिडिटी
  • अधिकतम 2 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी

इन दो डेटा वाउचरों के अलावा जियो के पास 11 रुपये और 49 रुपये के डेटा वाउचर भी हैं।

Jio New Changes : देश की प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Jio) ने अपने दो डेटा पैक्‍स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बदलाव किया गया है। दोनों ही डेटा वाउचर काफी पॉपुलर हैं और बड़ी संख्‍या में जियो यूजर्स इन्‍हें रिचार्ज के लिए चुनते हैं। इस साल जुलाई में जब तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे किए थे, तब जियो ने भी 15 और 25 रुपये के डेटा वाउचर की कीमत 19 रुपये और 29 रुपये कर दी थी। हालांकि इनके साथ मिलने वाले फायदे जारी थे, जिन्‍हें अब जाकर चेंज किया गया है।  

रिपोर्टों के अनुसार, Reliance Jio के 19 रुपये के डेटा वाउचर पर एक जीबी डेटा दिया जाता है। पहले इस वाउचर की वैलिड‍िटी बेस प्‍लान से जुड़ जाती थी। यानी अगर आपने 30 दिनों का रिचार्ज करवाया है, तो 19 रुपये में मिलने वाला 1 जीबी डेटा 30 दिनों के लिए वैलिड होता था। अब यह सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी देगा। अगर आप 19 रुपये का डेटा वाउचर चुनते हैं तो आपको 24 घंटों में वह 1 जीबी डेटा कंस्‍यूम करना होगा, वरना वह लैप्‍स हो जाएगा। 

इसी तरह से 29 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिड‍िटी पहले बेस प्‍लान से जुड़ जाती थी। अब यह दो दिनों की वैलिडि‍टी के साथ आएगा। इस डेटा वाउचर पर दो जीबी डेटा दिया जाता है। ऐसा लगता है कि यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है। कई ग्राहक इस तरह के डेटा वाउचर्स काे लंबे वक्‍त तक चलाते हैं, पर अब ऐसा नहीं हो पाएगा। जियो की प्रतिद्वंदी एयरटेल भी इसी तरह के डेटा वाउचर पेश करती है। वह किसी भी डेटा वाउचर को मौजूदा रिचार्ज की वैलिड‍िटी से नहीं जोड़ती। 

इन दो डेटा वाउचरों के अलावा जियो के पास 11 रुपये और 49 रुपये के डेटा वाउचर भी हैं। 11 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी एक घंटे के लिए है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की जाती है। 49 रुपये के डेटा वाउचर की वैलिडिटी 1 दिन है और वह भी अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.