महंगे हुए Jio के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान, Rs 555 के लिए देने होंगे Rs 666

इस लेख के जरिए हम Jio कंपनी के लोकप्रिय 84 दिन के रीचार्ज प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी कीमतें आज 1 दिसंबर 2021 से बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान्स की कीमत आज 1 दिसंबर से बढ़ गई हैं
  • 599 रुपये का प्लान 719 रुपये का हुआ
  • 329 रुपये के प्लान के लिए देने होंगे अब 395 रुपये
Reliance Jio ने हाल ही में अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जो कि आज 1 दिसंबर से लागू हो गए हैं। जियो ने अपने पोर्टफोलियो के कई रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा किया है। हालांकि, इस लेख के जरिए हम जियो कंपनी के लोकप्रिय 84 दिन के रीचार्ज प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी कीमतें आज से बढ़ गई है। जी हां, अब तक आप 84 दिन की वैलिडिटी के लिए डेली 1.5GB या फिर डेली 2GB डाटा वाले जो रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराते थे अब उन पैक्स के लिए आपको ज्यादा कीमत का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं किस प्लान की कीमत कितनी बढ़ी है।
 

329 रुपये का प्लान 395 रुपये का हुआ-

84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला कंपनी का सबसे सस्ता रीचार्ज पैक 329 रुपये का होता था, जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 6 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा और 1000 एसएमएस प्राप्त होते थे। हालांकि, अब 1 दिसंबर से इस प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए आपको 395 रुपये देने होंगे। प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स पहले जैसे ही हैं।
 

555 रुपये का प्लान 666 रुपये का हुआ-

इस लिस्ट का एक अन्य सबसे फेमस रीचार्ज प्लान 555 रुपये का है, जिसमें ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा और डेली 100 एसएमएस प्राप्त होते थे। लेकिन कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद यह प्लान 555 रुपये से बढ़कर 666 रुपये का हो गया है। अब आपको प्लान के लिए पूरे 100 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।
 

599 रुपये का प्लान 719 रुपये का हुआ-

डेली 1.5 जीबी डाटा के बाद 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट्स देने वाला प्लान काफी फेमस है। इस प्लान की कीमत पहले 599 रुपये हुआ करती थी, लेकिन आज से यह बढ़कर 719 रुपये हो गई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio 84 days vaildity plan price hike
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.