Jio Down : जियो का नेटवर्क ‘ठप’, मोबाइल पर सिग्‍नल गए, कंपनी की वेबसाइट और ऐप भी डाउन!

Jio Down : देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) मंगलवार को नेटवर्क आउटेज का सामना कर रही है। जियो यूजर्स परेशान हैं क्‍योंकि उनके मोबाइल पर सिग्‍नल नहीं आ रहे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 15:19 IST
ख़ास बातें
  • जियो का नेटवर्क प्रभावित
  • यूजर्स कर रहे कंप्‍लेंट
  • नेटवर्क और इंटरनेट की समस्‍या

डाउनडिटेक्टर से पता चला है कि ज्‍यादातर रिपोर्ट ‘नो सिग्‍नल’ की समस्‍या से जुड़ी हैं।

Photo Credit: Pixabay

Jio Down : देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) मंगलवार को नेटवर्क आउटेज का सामना कर रही है। जियो यूजर्स परेशान हैं क्‍योंकि उनके मोबाइल पर सिग्‍नल नहीं आ रहे। कई यूजर्स मोबाइल इंटरनेट नहीं आने से निराश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जियो फाइबर (JioFiber) की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। सोशल मीड‍िया पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई है। downdetector पर सुबह 11 बजे से जियो आउटेज को रिपोर्ट करना शुरू हुआ। 10 हजार से भी ज्‍यादा रिपोर्ट की गई हैं। 

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार 17 सितंबर को दोपहर 12.18 बजे के आसपास जियो यूजर्स ने नेटवर्क में गड़बड़ी की 10,367 रिपोर्ट दर्ज कराईं। खबर लिखे जाने तक इसमें कमी आई थी, लेकिन यह कन्‍फर्म नहीं हुआ है कि जियो यूजर्स के मोबाइल पर सिग्‍नल आए हैं या नहीं। 
Advertisement
 

डाउनडिटेक्टर से पता चला है कि ज्‍यादातर रिपोर्ट ‘नो सिग्‍नल' की समस्‍या से जुड़ी हैं। लोग मोबाइल इंटरनेट और जियो फाइबर में गड़बड़ी से भी जूझ रहे हैं। जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियां मसलन- एयरटेल और वीआई के यूजर्स ने ऐसी कोई कंप्‍लेंट नहीं की है।   
Advertisement

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर बड़ी संख्‍या में यूजर्स अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ ने दावा किया कि वो कॉल नहीं कर पा रहे। कुछ यूजर्स को एसएमएस में दिक्‍कत आ रही है। बड़ी संख्‍या में लोगों ने यह बताया है कि वो मोबाइल इंटरनेट नहीं चला पा रहे हैं। 

एक यूजर ने खुद को मुंबई का निवासी बताते हुए लिखा कि उसके फाइबर और जियो सिम दोनों में दिक्‍कत है और एक घंटे से ज्‍यादा समय से वह परेशान है। उत्तराखंड से एक जियो यूजर ने Gadgets360 हिंदी को बताया कि वह सोमवार रात से ही नेटवर्क संबंधी दिक्‍कत से जूझ रहे हैं। इंटरनेट स्‍पीड कम है और कॉल कनेक्‍ट होने के बाद वह बात करने में असमर्थ हैं।  
Advertisement
खबर लिखे जाने तक हम जियोडॉटकॉम को भी एक्‍सेस नहीं कर पाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माईजियोऐप को भी यूजर इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.