Jio ने लॉन्च किया देश का सबसे सस्ता प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 1 रुपये में मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी

Jio का 1 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को 100MB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 14:22 IST
ख़ास बातें
  • नया रीचार्ज प्लान MyJio ऐप पर है लिस्ट
  • ये रीचार्ज जियो की वेबसाइट पर मौजूद नहीं है
  • प्लान में मिलेगा 100MB डाटा
Jio ने गुपचुप तरीके से नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश कर दिया है। यह नया प्लान देश का सबसे सस्ता प्रीपेड रीचार्ज प्लान है। इस प्लान की कीमत 1 रुपये है और यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह सस्ता रीचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए लाभदायक है जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा, यह रिचार्ज प्लान फिलहाल MyJio ऐप पर देखा जा सकता है, लेकिन वेबसाइट पर फिलहाल इसे लिस्ट नहीं किया गया है। बता दें, हाल ही में जियो ने 119 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए इसे सबसे किफायती अनलिमिटिड प्लान बनाया था।

TelecomTalk की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Jio का 1 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को 100MB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
Advertisement

जियो के इस नए रीचार्ज प्लान को आर MyJio ऐप पर Value सेक्शन के तहत पा सकते हैं। फिलहाल यह प्लान जियो की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। इस प्लान को 10 बार इस्तेमाल करने पर यह प्लान आपको 1 जीबी हाई स्पीड डाटा प्रदान करेगा, जो कि जियो के 15 रुपये के प्लान से सस्ता है। 15 रुपये का रीचार्ज प्लान 1 जीबी डाटा एक्सेस के साथ आता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में जियो ने गुपचुप तरीके से 119 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव करते हुए इसमें 300 SMS की सुविधा शामिल कर दी थी। यह प्लान डेली 1.5GB डाटा एक्सेस के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio, Reliance, Jio Rs 1 Prepaid Recharge Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.