Jio Freedom Offer: 15 अगस्त तक 1,000 रुपये का Jio AirFiber ब्रॉडबैंड इंस्टॉलेशन बिल्कुल फ्री!

AirFiber ग्राहकों के लिए 30 प्रतिशत की छूट का वादा किया गया है। Jio Freedom Offer नए AirFiber यूजर्स को पर्याप्त बेनिफिट देता है, जिनमें 1,000 रुपये के इंस्टॉलेशन फीस की छूट भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • Freedom Offer में 1,000 रुपये के इंस्टॉलेशन फीस की छूट भी शामिल है
  • लिमिटेड टाइम ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक वैध रहेगा
  • यह AirFiber 5G और Plus दोनों प्लान पर लागू होता है

Photo Credit: Jio

Jio ने नए AirFiber यूजर्स के लिए एक आकर्षक पेशकश की घोषणा की है। शुक्रवार, 26 जुलाई से Jio अपने "Freedom Offer" के हिस्से के रूप में नए AirFiber कनेक्शन पर 30 प्रतिशत की छूट पेश कर रहा है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा यूजर डेटा जोड़ना है। यह लिमिटेड टाइम ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक वैध रहेगा और AirFiber 5G और Plus दोनों प्लान पर लागू होता है। इसमें 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने सहित सभी प्लान वैलिडिटी पर जीरो इंस्टॉलेशन फीस लागू होगी।

Jio ने 15 अगस्त तक के लिए JioFiber कनेक्शन लेने वाले नए ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नए AirFiber ग्राहकों के लिए 30 प्रतिशत की छूट देने का वादा किया है। फ्रीडम ऑफर नए एयरफाइबर यूजर्स को पर्याप्त बेनिफिट देता है, जिनमें 1,000 रुपये के इंस्टॉलेशन फीस की छूट भी शामिल है। नतीजतन, ग्राहकों को केवल प्लान का पैसा देना होगा। उदाहरण के लिए, 2,121 रुपये की कीमत वाला 3 महीने का ऑल-इन-वन प्लान पहले इंस्टॉलेशन के साथ 3,121 रुपये पड़ता था, लेकिन अब यूजर्स को केवल 2,121 रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपनी का कहना है कि JioFiber/AirFiber ने 99.99% की सर्विस एक्सेलेंस रेट के साथ 12 मिलियन से अधिक घरों तक अपनी पहुंच बनाई है और यह भी कहा है कि लेटेस्ट प्रमोशन देश भर में डिजिटल एकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए Jio की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह लिमिटेड टाइम ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक वैध रहेगा। यह AirFiber 5G और Plus दोनों प्लान पर लागू होता है, जिसमें 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने सहित सभी प्लान वैलिडिटी पर जीरो इंस्टॉलेशन फीस लगेगी। ऑफर इस अवधि के भीतर की गई सभी नई बुकिंग और एक्टिवेशन पर लागू है। इच्छुक ग्राहक अपना नया एयरफाइबर कनेक्शन शुरू करने के लिए 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि हाल ही में Jio ने तीन ऐसे प्रीपेड प्‍लान लॉन्च किए, जिनके साथ ओटीटी के फायदे मिलते हैं। इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज करके आप Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ओटीटी का कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं। Jio के नए प्रीपेड प्‍लान 329, 949 और 1049 रुपये के हैं। ये अलग-अलग वैलिडिटी, कॉलिंग की सुविधा और खूबियों के साथ आते हैं। इनके बारे में डिटेल में जान लेते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.