Jio Fiber यूज़र्स को मुफ्त मिलेगा Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Zee5 प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की लाइब्रेरी में 4,500 फिल्में और 120 से भी ज्यादा ऑरिज़न शोज़ का भंडार है। इसके अलावा यह सर्विस आपको 12 भाषाओं में कॉन्टेंट प्रदान करती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जून 2020 14:44 IST
ख़ास बातें
  • चुनिंदा Jio Fiber यूज़र्स को हाल ही में मिला Amazon Prime सब्सक्रिप्शन
  • जल्द ही Zee5 JioTV+ ऐप के साथ कर सकता है इंटिग्रेट
  • Airtel पर भी मिलता है मुफ्त Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन चुनिंदा प्लान के साथ उपलब्ध

Jio Fiber यूज़र्स को अब Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा, वो भी बिल्कुल मुफ्त। बता दें, हाल ही में जियो फाइबर सब्सक्राइबर्स को Amazon Prime का एक्सेस प्राप्त हुआ था वो भी नि:शुल्क और अब इस लिस्ट में ज़ी5 प्रीमियम भी जुड़ चुका है। यूज़र को बस अपने जियो सेट-टॉप बॉक्स में Zee5 App को ओपन करना है और Zee5 प्रीमियम सब्सक्राइबर के तौर पर लॉग-इन करना है। इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की लाइब्रेरी में 4,500 फिल्में और 120 से भी ज्यादा ऑरिज़नल शो का भंडार है। इसके अलावा यह सर्विस आपको 12 भाषाओं में कॉन्टेंट प्रदान करती है। जियो सेट-टॉप बॉक्स फ्री एक्सेस के आलावा जल्द ही ज़ी5 JioTV+ ऐप के साथ इंटिग्रेट करने वाला है, जिसके बाद सभी योग्य फाइबर यूज़र्स को इसका कॉन्टेंट प्रदान किया जाएगा।

Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की एक महीने की कीमत 99 रुपये है, जो अब नए पुराने सभी जियो फाइबर यूज़र्स को मुफ्त में मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर केवल जियो फाइबर यूज़र सिल्वर और उससे ऊपर के प्लान पर ही उपलब्ध होगा। सिल्वर प्लान की एक महीने की कीमत 849 रुपये है।

योग्य जियो फाइबर यूज़र, अपने जियो सेट-टॉप बॉक्स के Zee5 App में जाकर Zee5 प्रीमियम के सभी फिल्मों व शो को देख सकते हैं वो भी बिना किसी भुगतान के।

Zee5 India के वरिष्ठ अधिकारी मनप्रीत बुमराह ने अपने मीडिया स्टेटमेंट ज़ारी करते हुए कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपेन प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन और स्ट्रीमिंग में जबरदस्त उछाल देखा। इस इंटीग्रेशन के बाद जियो फाइबर यूज़र्स भी ज़ी5 कॉन्टेंट का आनंद उठा सकेंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जियो फाइबर के गोल्ड और उससे महंगे ब्रॉडबैंड प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया गया था। अमेज़न प्राइम के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है। अमेज़न प्राइम में प्राइम वीडियो के साथ प्राइम म्यूज़िक आदि बेनेफिट्स दिए गए हैं।
Advertisement
 

Zee5 Premium offers in the recent past

इसके अलावा Zee5 ने हाल ही में Airtel के साथ अपनी पार्टनशिप में विस्तार करते हुए एयरटेल प्रीपेड ग्राहक को 149 रुपये और उससे ऊपर के अनलिमिटेड रीचार्ज प्लान पर Zee5 प्रीमियम का मुफ्त एक्सेस प्रदान किया था। यह स्पेशल ऑफर 12 जुलाई तक Airtel Thanks ऐप के जरिए उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber, Zee5 Premium, Zee5, Jio, Reliance
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.