Jio Fiber ने लॉन्च किए 6 नए डेटा वाउचर्स, कीमत 101 रुपये से शुरू

101 रुपये के रीचार्ज पर 20 जीबी डेटा दिया जाएगा और 4,001 रुपये में 2 टीबी डेटा उपलब्ध है। ग्राहकों के पास 251 रुपये, 501 रुपये, 1,001 रुपये और 2,001 रुपये वाले डेटा वाउचर्स भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber सब्सक्राइबर्स इन डेटा वाउचर्स को खरीदने पर अतिरिक्त डेटा पाएंगे
  • Jio Fiber के प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा नहीं है
  • 4,001 रुपये वाले जियो फाइबर वाउचर में मिलेगा 2 टीबी डेटा
Jio Fiber के डेटा वाउचर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जियो फाइबर के इन डेटा वाउचर की कीमत 101 रुपये से शुरू होती है। इनकी मदद से सब्सक्राइबर्स डेटा बढ़ा पाएंगे। नए डेटा वाउचर्स को जियो फाइबर का पेड प्लान इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए लाइव किया गया है। प्लान जियो की वेबसाइट और मायजियो ऐप पर उपलब्ध हैं। Jio डेटा वाउचर के ज़रिए ग्राहकों को 2000 जीबी या 2 टीबी तक अतिरिक्त डेटा उपलब्ध कराएगी। इन डेटा वाउचर्स की कीमत 101 रुपये से 4,001 रुपये के बीच है। जियो फाइबर प्लान्स से अलग इन डेटा वाउचर्स की कोई अतिरिक्त वैधता नहीं है। इसका मतलब है कि ये डेटा वाउचर्स उन ग्राहकों के लिए है जिनका डेटा कम हो गया है।

जियो वेबसाइट के मुताबिक कुल 6 डेटा वाउचर्स को डेटा वाउचर्स सेक्शन में लाइव किया गया है। इन डेटा वाउचर्स को देखने के लिए जियो फाइबर के मौज़ूदा अकाउंट से लॉग इन करना होगा। 101 रुपये के रीचार्ज पर 20 जीबी डेटा दिया जाएगा और 4,001 रुपये में 2 टीबी डेटा उपलब्ध है। ग्राहकों के पास 251 रुपये, 501 रुपये, 1,001 रुपये और 2,001 रुपये वाले डेटा वाउचर्स भी उपलब्ध हैं।
Advertisement

जियो फाइबर द्वारा उपलब्ध कराए गए नए डेटा वाउचर्स आपके प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं करेंगे। इसके अलावा आपके प्लान के डाउनलोड स्पीड में भी कोई अंतर नहीं आएगा।

इसका मतलब है कि Jio Fiber सब्सक्राइबर्स इन डेटा वाउचर्स को खरीदने पर अतिरिक्त डेटा पाएंगे। यह डेटा जियो फाइबर के मौज़ूदा प्लान के साथ मिलने वाले डेटा से अतिरिक्त होगा।

डेटा वाउचर (रुपये) फायदा
101 20 जीबी
251 55 जीबी
501 125 जीबी
1001 275 जीबी
2001 650 जीबी
4001 2000 जीबी

गौर करने वाली बात है कि Jio Fiber के प्लान में बचे हुए डेटा को अगले बिलिंग साइकल का हिस्सा बनाने की सुविधा नहीं है। मार्केट में कुछ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स हैं जो डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ आते हैं। कुछ दिनों पहले तक Bharti Airtel के ग्राहक भी कुछ ऐसा ही फायदा पाते थे। लेकिन अब टेलीकॉम कंपनी ने डेटा रोलओवर सुविधा हटा दी है।

Advertisement

पहले जियो फाइबर नए ग्राहकों को लुभाने के लिए 40 जीबी अतिरिक्त डेटा का वाउचर मुफ्त देता था। लेकिन पेड प्लान आ जाने के बाद कंपनी ने मुफ्त डेटा वाउचर को हटा लिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber, Reliance Jio, Jio, Jio Fiber data vouchers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.