नए साल पर Jio का बड़ा तोहफा, 1 जनवरी से सभी नेटवर्क पर होगी फ्री कॉलिंग

Reliance Jio ने अक्टूबर 2019 में अन्य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए चार्ज की घोषणा की थी, यह चार्ज प्रति मिनट 6 पैसा चार्ज किया जाता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 16:50 IST
ख़ास बातें
  • TRAI 1 जनवरी 2021 से बंद कर देगा इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC)
  • नॉन-जियो नंबर पर अगले साल से होगी फ्री कॉलिंग
  • दो नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए लिया जाने वाला चार्ज है IUC

अपने सब्सक्राइबर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है JIO

Reliance Jio ने गुरुवार को ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2021 से सभी नेटवर्क पर डॉमेस्टिक वॉयस कॉलिंग की सुविधा को एक बार फिर से मुफ्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें, एक साल पहले ही टेलीकॉम कंपनी ने अन्य मोबाइल नेटवर्क पर प्रति मिनट 6 पैसे शुल्क लागू किया था। हालांकि, अब कंपनी ने अपनी पुरानी सुविधा को एक बार फिर से चालू कर दिया है। 'Bill and Keep' के तहत टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) देश में 1 जनवरी से डॉमेस्टिक वॉयस कॉल्स पर इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) बंद कर देगा। इंटरकनेक्ट यूसेज़ चार्ज दो अलग नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए लिया जाने वाला चार्ज है। इन कॉल्स को ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के नाम से भी जाना जाता है।

इस नए फैसले के बाद Jio सब्सक्राइबर्स किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर देशभर में फ्री वॉयस कॉल की सुविधा का आनंद उठा सकते है। यकीनन जियों ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा नए साल का तोहफा है, जो उन्हें टेलीकॉम कंपनी द्वारा प्राप्त हुआ है।
Advertisement

सितंबर 2019 में ट्राई ने 'Bill and Keep' को लागू करने की समयसीमा को 1 जनवरी 2020 से आगे बढ़ा दिया था। इस विस्तार के परिणामस्वरूप, जियो से अन्य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल करने पर प्रति मिनट 6 पैसा चार्ज किया जाता है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 2019 से हुई थी।

हालांकि, जियो उस वक्त भरोसा दिया था कि आउटगोइंग ऑफ नेट कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क तब तक लिया जाएगा जब तक ट्राई आईयूसी को पूरी तरह से रद्द ना कर दें। वहीं, अब जैसे कि यह रद्द होने जा रहा है, वैसे ही जियो अपने वादे अनुसार अन्य नेटवर्क की कॉलिंग को अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त कर रहा है।
Advertisement

Jio ने उस समय दावा किया था कि IUC के कारण कंपनी को पिछले तीन सालों में अन्य ऑपरेटर्स को 13,500 करोड़ रुपये चुकाने पड़े थे। बता दें कि IUC में टेलीकॉम कंपनियों को अन्य नेटवर्क पर वॉइस कॉल चालू करने के लिए दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को पैसा देना पड़ता है। हालांकि, जियो के विपरित अन्य ऑपरेटर्स ने IUC का समर्थन किया है, क्योंकि यह उनकी आय के मुख्य स्त्रोतों में से एक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio IUC, Jio, Reliance Jio, IUC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.