जियो धन धना धन ऑफर पर एयरटेल का बयान, नई बोतल में पुरानी शराब

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 18:39 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने जियो की इस पेशकश पर भी आपत्ति जताई
  • एयरटेल ने कहा, यह ट्राई के निर्देश का खुला उल्लंघन है
  • इससे पहले ट्राई के आदेश के बाद बंद हुआ था समर सरप्राइज़ ऑफर
रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक नए प्लान की घोषणा की जिसके तहत वह अपने ‘प्राइम’ सदस्यों को 309 रुपये में तीन महीने के लिए 1जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन उपलब्ध कराएगी। वहीं, प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल ने जियो की इस पेशकश पर भी आपत्ति जताते हुए इसे ‘नई बोतल में पुरानी शराब’ करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि जियो की यह नई पेशकश ऐसे समय में आई है जबकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उसकी तीन महीने की रियायती पेशकश पर हाल ही में रोक लगा दी थी।
Advertisement

नई पेशकश के तहत जियो 309 रुपये में पहले रीचार्ज पर असीमित एसएमएस, कालिंग व डेटा (1जीबी प्रतिदिन 4जी) सुविधा देगी। इसी तरह 509 रुपये के पहले रीचार्ज पर जियो प्राइम के ग्राहक तीन महीने तक प्रतिदिन दो जीबी डेटा पा सकेंगे। पेशकश में असीमित एसएमएस, कालिंग व डेटा शामिल है।

जियो की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार इस पेशकश को ‘धन धना धन’ का नाम दिया गया है। यह सिर्फ एक रिचार्ज के लिए होगा और जियो सरप्राइज पेशकश के साथ नहीं मिलेगा।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि जो लोग प्राइम की सदस्यता नहीं ले पाए वे अब 408 व 608 रपये (जियो प्राइम व रिचार्ज शुल्क) चुकाकर वही सुविधाएं जारी रख सकते हैं।
Advertisement

वहीं, भारती एयरटेल ने जियो की इस पेशकश पर आपत्ति जताते हुए उम्मीद जताई है कि प्राधिकार (ट्राई) इस पर कार्रवाई करेगा जो कि ‘उसके निर्देश का खुला उल्लंघन है।’ उल्लेखनीय है कि दूरसंचार नियामक ट्राई ने पिछले सप्ताह ही कंपनी को अपनी 303 रुपये के न्यूनतम भुगतान पर असीमित कॉल और डेटा इस्तेमाल की रियायती पेशकश को वापस लेने का निर्देश दिया था। उसके बाद अब कंपनी यह पेशकश लेकर आई है।

ट्राई ने छह अप्रैल को जियो को अपनी रियायती सेवा को वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा था कि यह नियामकीय ढांचे के अनुरूप नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Dhan Dhana Dhan Offer, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.