Jio का नया प्लान दे रहा 933.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, JioTV, JioCinema सब्सक्रिप्शन 365 दिनों तक! जानें डिटेल्स

डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 सितंबर 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • जियो के लेटेस्ट प्लान में शामिल यह पैक 7वीं सालगिरह पर अपडेट किया गया है।
  • JioCinema पर लेटेस्ट मूवी कंटेंट का मजा भी आप इसमें ले सकते हैं।
  • प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।

जियो का धांसू प्रीपेड पैक अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा देता है।

रिलायंस जियो देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी यूजर्स के लिए हर तरह के प्लान लेकर आती है जिसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान शामिल हैं। साथ ही टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के एनुअल प्लान भी मौजूद हैं जो 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। अन्य प्लान्स के मुकाबले ये काफी किफायती साबित होते हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा वैलिडिटी का तो होता ही है, साथ में इनमें डेटा और अन्य बेनिफिट्स भी रेगुलर प्लान्स के मुकाबले ज्यादा मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान में कंपनी 2999 रुपये का एक प्लान पेश करती है। यह धांसू प्रीपेड पैक अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ भरपूर डेटा देता है। प्लान Jio Official Website या MyJio App के माध्यम से रीचार्ज करवाया जा सकता है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा कंपनी दे रही है। इतना ही नहीं, इसके साथ 21GB डेटा फ्री भी है। यानि कि 912.5GB डेटा, जो कि 365 दिनों तक मिलता है, के साथ 21 जीबी एक्स्ट्रा। यानी कि कुल डेटा 933.5 GB हो जाता है। 

यहां ध्यान दें कि डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन इंटरनेट चलता रहता है। इस प्लान में 5G अनलिमिटिड डेटा भी मिल रहा है। जियो के लेटेस्ट प्लान में शामिल यह पैक जियो की 7वीं सालगिरह पर अपडेट किया गया है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, और 2.5जीबी डेटा के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। साथ ही जियो की कुछ ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, वो भी एकदम फ्री! 

कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स में प्लान आपके लिए JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। JioCinema पर लेटेस्ट मूवी कंटेंट का मजा भी आप इसमें ले सकते हैं। यानी कि इसमें फुल एंटरटेनमेंट कंपनी ने दिया है। इसके साथ ही प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.