Jio प्लान में मिल रहा 84 दिनों तक डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, Netflix, JioTV, JioCinema सिर्फ इतने में!

Jio के कुछ प्लान ऐसे हैं जो वास्तव में वैल्यू फॉर मनी कहे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 10:38 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 252GB का है।
  • Netflix सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ शामिल है।
  • अलावा प्लान में रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती प्लान पेश करती है।

Photo Credit: Jio

Jio के कुछ प्लान ऐसे हैं जो वास्तव में वैल्यू फॉर मनी कहे जा सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लॉन्ग टर्म प्लान्स में एक धांसू प्रीपेड पैक पेश करती है। डेली 3GB डेटा इसका सबसे बड़ा बेनिफिट है जो इंटरनेट के जमाने में सबसे काम की बात है। इस प्लान के साथ कंपनी ने मनोरंजन का भी ध्यान रखा है, इसलिए यह प्लान OTT ऐप्स को भी साथ लाता है। आइए जानते हैं इस जियो प्लान के डीटेल्स। 

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक कमाल का प्लान पेश करती है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 3GB सुपरफास्ट इंटरनेट मिलता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। जिसमें Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, यानी कि लगभग 3 महीने तक की वैधता इसमें यूजर को मिल जाती है। प्लान में कुल डेटा बेनिफिट 252GB का है। जियो प्लान को इसकी अधिकारिक वेबसाइट या MyJio App से 1499 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसके अन्य बेनिफिट्स भी हम आपको बता देते हैं। 

Netflix सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ शामिल है। यह बेसिक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ आता है। इसके अलावा प्लान में रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। लेकिन बेनिफिट्स यहीं पर खत्म नहीं होते। 3GB डेली डेटा वाले जियो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। 

JioCinema सब्सक्रिप्शन के साथ आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.