84 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime, JioHotstar, फ्री 50GB स्टोरेज वाला धांसू Jio प्लान!

यूजर को कंपनी प्लान के तहत 2GB डेली डेटा दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2025 09:34 IST
ख़ास बातें
  • इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • ग्राहक को इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलेंगे।
  • Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ मिलता है।

जियो अपने ग्राहकों के लिए खास 1,029 रुपये का प्लान पेश करती है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने त्यौहारी सीजन में अपना एक खास प्लान पेश किया है। या यूं कहें कि कंपनी ने फेस्टिव सीजन में अपने पॉपुलर प्लान्स में कुछ धांसू बेनिफिट जोड़ दिए हैं जिनका फायदा आपको तुरंत उठाना चाहिए। आज हम आपको जियो के एक शानदार प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कंपनी ने छप्पर फाड़ डेटा दिया है। अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ इस प्लान के साथ मिलता है। आइए जानते हैं इस नए प्लान के बारे में। 

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसने अपने कुछ प्लान्स के बेनिफिट्स में बदलाव किए हैं। यूजर्स की जरूरत के हिसाब से प्लान्स के पोर्टफोलियो में कंपनी ने कई ऑफर्स जोड़े हैं। हाल ही में कंपनी ने एक नया प्लान बेनिफिट यूजर्स के लिए पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ और भी बहुत से फायदे मिलते हैं।
 
Jio Rs 1029 Plan
जियो अपने ग्राहकों के लिए खास 1,029 रुपये का प्लान पेश करती है।  इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है। यानी लगभग 3 महीने तक गजब के फायदे इसमें मिलेंगे। ग्राहक को इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS फ्री मिलेंगे। डेटा बेनिफिट भी कमाल का दिया गया है। यूजर को कंपनी प्लान के तहत 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही है। 

Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी दिया गया है। JioHotstar का तीन महीने का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन भी इसमें जोड़ा गया है। साथ ही JioAICloud की Free 50 GB स्टोरेज भी इसमें मिलती है। कुल मिलाकर यह कंपनी का सबसे किफायती और सबसे धांसू प्लान बन जाता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.