30 दिनों तक 25GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Jio का ये प्लान!

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है
  • यह आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी देता है
  • प्लान के साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं

इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) टेलीकॉम कंपनी भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर फर्म है। जियो अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च कर चुकी है और अब इसके ग्राहक जल्द ही 5जी सुपरफास्ट सर्विसेज का लाभ भी उठा पाएंगे। लेकिन कंपनी के 4G प्लान्स भी कुछ कम शानदार नहीं हैं। कंपनी के शानदार प्लान्स का ही कमाल है कि तगड़े कंपीटिशन के बावजूद यह अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बेहतर कर पा रही है। आज हम आपको ऐसे जियो प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 25GB डेटा मिलता है और साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स भी। 

जियो Rs 296 प्लान (Jio Rs 296 Plan)
इस बेस्ट जियो प्लान (Best Jio Plan) की कीमत 296 रुपये है और यह आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग है और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। जियो फ्रीडम प्लान्स (Jio Freedom Plans) के तहत आने वाले इस प्लान की खास बात है कि इसके डेटा को आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 दिनों तक डेटा सिर्फ आपके हाथ में होता है। इसमें डेली वैलिडिटी जैसा कोई झंझट नहीं है कि इस्तेमाल नहीं किया तो डेटा फिर व्यर्थ चला जाए। जब आप 25GB इंटरनेट को इस्तेमाल कर लेते हैं, उसके बाद भी आप इंटरनेट से जुड़े रहेंगे। हालांकि स्पीड 64kbps रह जाती है। 

इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जियो प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। 
Advertisement

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है। प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.