Jio लाई 5G इंटरनेट प्लान, 70 रुपये से भी कम कीमत में इतने GB डेटा! जानें डिटेल्स

जियो के 61 रुपये के प्लान डिटेल्स की बात करें तो इसमें आपको अलग से कोई वैलिडिटी नहीं दी जाती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 21:16 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में आपको 6GB हाई स्पीड 5G इंटरनेट मिलता है।
  • आपको पूरा डेटा अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सहूलियत मिलती है।
  • इसमें आपको कॉलिंग, एसएमएस या किसी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।

आपके मौजूदा प्लान के साथ यह पैक एक्टिव रहता है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए एक खास डेटा प्लान पेश किया है। चूंकि Jio, Airtel जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों की 5G सर्विसेज अब देश के कई शहरों में शुरू हो चुकी हैं और ग्राहक इसे इस्तेमाल करने लगे हैं, इसलिए 5G चाहने वाले ग्राहकों को कंपनी ने बेहद सस्ते में ऐसा डेटा प्लान दिया है जिसमें आपको पूरा 6GB डेटा मिलता है। इस प्लान से रिचार्ज करवाकर आप सस्ते रिचार्ज पैक के साथ 5G इंटरनेट की सुपरफास्ट स्पीड का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की कीमत और वैधता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Reliance Jio के कई प्लान अब भी ऐसे हैं जिनमें 5G डेटा का एक्सेस नहीं दिया गया है। इन प्लान्स में अभी भी 4G डेटा ही मिलता है। ऐसे में इंटरनेट डेटा टॉपअप के एक नए प्लान को कंपनी ने घोषित किया है जिसमें आपको 6GB हाई स्पीड 5G इंटरनेट मिलता है। यानि कि इसमें 4G डेटा तो है ही, लेकिन अगर आप 5G में स्विच करना चाहते हैं तो इसमें 5G डेटा का एक्सेस भी कंपनी दे रही है। इसे 61 रुपये में रिचार्ज करवाया जा सकता है। जियो की 5G सर्विसेज के लिए आपको अलग से कोई रिचार्ज प्लान लेने आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने इसे 5G Upgrade प्लान के नाम से पेश किया है। इस डेटा प्लान में आपको कंपनी ने यह सुविधा दे दी है। वैसे, 5जी सर्विसेज के लिए कंपनी यूजर्स से अलग से कोई चार्ज नहीं लेती है, लेकिन यह सर्विस सभी प्लान्स के साथ नहीं आती है। 
Advertisement

जियो के 61 रुपये के प्लान डिटेल्स की बात करें तो इसमें आपको अलग से कोई वैलिडिटी नहीं दी जाती है। आपके मौजूदा प्लान के साथ यह पैक एक्टिव रहता है। यानि मौजूदा प्लान की वैधता तक आपको पूरा 6 जीबी डेटा अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सहूलियत मिलती है। यहां पर ध्यान दें कि यह एक डेटा वाउचर है जिसमें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स या अन्य कोई लाभ नहीं दिया गया है। यानि कि इसमें आपको कॉलिंग, एसएमएस या किसी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। 

जियो के अनलिमिटिड प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं जिसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और डेली डेटा बेनिफिट मिलता है। इस डेटा वाउचर का फायदा आपको 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये के प्लान के साथ दिया जा रहा है। इस ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या जियो ऐप पर भी जाकर विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.