IPL 2023 : क्रिकेट के दीवानों के लिए Jio लाई नए प्रीपेड रिचार्ज, रोज मिलेगा 3GB डेटा साथ में फ्री वाउचर भी

999 रुपये कीमत वाले इस रिचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को 84 दिनों तक रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 18:46 IST
ख़ास बातें
  • नए और मौजूदा दोनों तरह के यूजर्स के लिए हैं नए प्‍लान्‍स
  • ये रिचार्ज प्‍लान खासतौर पर आईपीएल के लिए लाए गए हैं
  • यूजर्स को रोजाना 3जीबी डेटा और फ्री वाउचर के फायदे मिलेंगे

कंपनी अलग से भी क्रिकेट डेटा रिचार्ज लाई है। ये अधिकतम 150जीबी तक डेटा ऑफर करते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपील 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से भारत में हो रही है। 52 दिनों तक 10 क्रिकेट टीमें 20 ओवरों के मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जोर लगाएंगी। हर साल की तरह इस साल भी दर्शकों में आईपीएल का रोमांच है। अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्‍या में दर्शक टीवी और मोबाइल पर मैच देखेंगे। OTT पर मैच का लाइव टेलिकास्‍ट जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर किया जाएगा। मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शकों को डेटा की चिंता ना सताए, इसके लिए रिलायंस जियो (Jio) ने नए प्रीपेड क्रिकेट प्‍लान्‍स पेश किए हैं। कंपनी अलग से डेटा रिचार्ज भी लाई है। आइए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।       

जियो ने बताया है कि उसने नए क्रिकेट प्‍लान्‍स पेश किए हैं, जो नए और मौजूदा दोनों तरह के जियो यूजर्स के लिए हैं। इन प्रीपेड प्‍लान्‍स में यूजर को रोजाना 3 जीबी डेटा और फ्री डेटा वाउचर मिलता है। कंपनी अलग से भी क्रिकेट डेटा रिचार्ज लाई है। 
 

219 रुपये का प्रीपेड प्‍लान  

इसकी शुरुआत होती है 219 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान से। इस प्‍लान के साथ यूजर्स को रोजाना 3जीबी डेटा 14 दिनों तक के लिए दिया जाएगा, साथ में मिलेंगी अनलिमिटेड कॉल्‍स। यूजर्स को 25 रुपये का फ्री वाउचर भी मिलेगा, जिससे यूजर 2 जीबी एक्‍स्‍ट्रा डेटा हासिल कर सकेगा। 
 

399 रुपये का प्रीपेड प्‍लान 

कंपनी 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान भी लाई है। इस प्‍लान के साथ यूजर को 28 दिनों तक रोजाना 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल के फायदे मिलेंगे। साथ में 61 रुपये का फ्री वाउचर मिलेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर 6जीबी डेटा हासिल किया जा सकेगा। 
 

999 रुपये का प्रीपेड प्‍लान 

जियो ने एक और प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। 999 रुपये कीमत वाले इस रिचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को 84 दिनों तक रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्‍स के फायदे मिलेंगे। साथ ही मिलेगा 241 रुपये का फ्री वाउचर जिससे 40 जीबी डेटा हासिल किया जा सकेगा।   
Advertisement
 

क्‍या हैं क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्‍लान 

कंपनी ने 3 क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्‍लान पेश किए हैं। इसमें सबसे पहला है 222 रुपये का प्‍लान। इसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्‍लान तक होगी और उसे 50 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 444 रुपये के क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्‍लान पर 60 दिनों की वैलिडिटी और 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके बाद 667 रुपये का प्‍लान, जिसके साथ 90 दिनों की वैलिडिटी और 150 जीबी डेटा मिलेगा। ये ऑफर कल यानी 24 मार्च 2023 से उपलब्‍ध होंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.