सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर

नई ऑथोराइज्ड यूनिट को अपने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के सभी सिस्टम और उससे जुड़े डाटा, लॉग और जानकारी भारत के अंदर ही स्टोर करना होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • सभी कंपनियों को नियमों का पूरे तरीके से पालन करना होगा।
  • सरकार प्रक्रियाओं या सिस्टम का ऑडिट भी कर सकती है।
  • सरकार नेटवर्क साइट तक पहुंच सकती है और उनका निरीक्षण कर सकती है।

देश का डाटा देश में स्टोर करना होगा।

Photo Credit: Pexels/Ulrick Trappschuh

भारत में टेलीकॉम विभाग ने नियमों को कड़ा करते हुए सभी संस्थाओं के लिए टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क डाटा और लॉग से संबंधित जानकारी को भारत में ही स्टोर करना अनिवार्य कर दिया है। अब सभी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क सिस्टम, उनसे जुड़ा डेटा और लॉग्स सिर्फ भारत के भीतर ही स्टोर किए जाएंगेऔर इनकी कोई भी कॉपी देश के बाहर न तो भेजी जा सकती है, न ही शेयर की जा सकती है और न ही उपलब्ध कराई जा सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

देश में टेलीकॉम डिपार्टमेंट सरकार ने टेलीकॉम सर्विस के लिए क्लाउड-बेस्ड नेटवर्क, मोबाइल टावर और सैटेलाइट गेटवे से संबंधित कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स को देश के बाहर किसी भी डेटा को शेयर करने से रोक दिया है। टेलीकॉम विभाग ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स के लिए ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क पर जारी एक नोटिफिकेशन में यह अनिवार्य किया है कि सारा टेलीकम्युनिकेशन डाटा देश के अंदर ही स्टोर किया जाए और किसी भी तरीके से बाहर ट्रांसफर नहीं किया जाए।

सभी नई कंपनियों के लिए जरूरी

अब सभी नई ऑथोराइज्ड यूनिट को अपने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के सभी सिस्टम और उससे जुड़े डाटा, लॉग और जानकारी भारत के अंदर ही स्टोर करना होगा।
डाटा, लॉग और जानकारी की कोई भी कॉपी भारत के बाहर न तो भेजी जाएगी, न शेयर की जाएगी और न ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

Advertisement

सरकार टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट, 2023 के तहत लाइसेंसिंग सिस्टम से हटकर लाइट रेगुलेशन की ओर बढ़ने की रणनीति बना रही है और ऑथोराइजेशन फ्रेमवर्क इसी रणनीति का हिस्सा हैं। ए फ्रेमवर्क के तहत नेशनल लेवल पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर, डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर, इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट प्रोवाइडर, सैटेलाइट अर्थ स्टेशन गेटवे प्रोवाइडर, क्लाउड-होस्टेड टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोवाइडर और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी प्रोवाइडर ऑथराइजेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सख्ती से करना होगा नियमों का पालन

  • सभी कंपनियों को नियमों का पूरे तरीके से पालन करना होगा।
  • सरकार मॉनिटर करने के लिए टेलीकम्युनिकेशन उपकरण और नेटवर्क साइट तक पहुंच सकती है और उनका निरीक्षण कर सकती है।
  • सरकार नियमों के पालन के लिए अधिकृत संस्थाओं द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं या सिस्टम का ऑडिट भी कर सकती है।
  • सरकार को लगेगा कि तुरंत कार्रवाई जरूरी है तो वह बिना जानकारी दिए भी ऐसा कर सकती है।

नियमों का पालन ठीक से हो रहा है या नहीं इसे मॉनिटर करने के लिए देश की सरकार प्रक्रिया या सिस्टम का ऑडिट करने के लिए किसी खास एजेंसी को नियुक्त कर सकती है। साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि अगर किसी जानकारी का खुलासा करने से किसी यूजर या ऑथोराइज्ड संस्था की प्रतिस्पर्धी स्थिति को नुकसान पहुंच सकता है तो सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी ऐसी जानकारी इकट्ठा नहीं करेगी और न ही उसके खुलासे की मांग करेगी।

Advertisement

देश में बढ़ेंगे डाटा सेंटर

इससे देश के अंदर डाटा सेंटर की डिमांड तेजी से बढ़ेगी और नए अवसर शुरू होंगे।
क्लाउड-होस्टेड टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोवाइडर कैटेगरी शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये की एंट्री फीस है।
इसके लिए सालाना ऑथराइजनेशन के लिए सालान फीस जोरी है।
क्लाउड डेटा सेंटर और टेलीकॉम नेटवर्क आसानी से जुड़ पाएंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर तक आसान एक्सेस होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.