आइडिया सेल्युलर की 4जी सेवाएं 2016 की पहली छमाही से

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2015 10:49 IST
आइडिया सेल्युलर की योजना 2016 की पहली छमाही तक 10 सर्किलों में 750 शहरों में 4जी सेवाएं शुरू करने की है। देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर का इरादा अगले वित्त वर्ष से अपनी ब्रांडेड डिजिटल सेवा एप्लिकेशंस मसलन आइडिया म्यूजिक, आइडिया गेम्स, आइडिया मूवीज और आइडिया डिजिटल वॉलेट पेश करने का है। कंपनी क्षेत्रीय सामग्री पर ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि शुरुआती चरण में आइडिया 10 दूरसंचार सर्किल के 750 छोटे-बड़े शहरों में 4जी सेवाएं शुरू करेगी।
Advertisement

इन सर्किलों में महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, ओड़िशा, तमिलनाडु व पूर्वोत्तर शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि उसने फरवरी 2014 और मार्च 2015 में पिछली दो स्पेक्ट्रम नीलामियों में 1800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है, जिसका इस्तेमाल 4जी सेवाओं के लिए होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.