Idea ने लॉन्च किए 53 रुपये और 92 रुपये के नए इंटरनेट पैक

Idea Cellular ने दो नए एड-ऑन इंटरनेट पैक पेश किए हैं। ये इंटरनेट पैक प्रीपेड यूज़र के लिए हैं जो अभी कंपनी का अनलिमिटेड पैक इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 मई 2018 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Idea Cellular ने दो नए एड-ऑन इंटरनेट पैक पेश किए हैं
  • ये पैक उन Idea प्रीपेड यूज़र के लिए हैं जो अनलिमिटेड पैक करते हैं यूज़
  • एक पैक की कीमत 92 रुपये है और दूसरा पैक 53 रुपये का है
Idea Cellular ने दो नए एड-ऑन इंटरनेट पैक पेश किए हैं। ये इंटरनेट पैक प्रीपेड यूज़र के लिए हैं जो अभी कंपनी का अनलिमिटेड पैक इस्तेमाल कर रहे हैं। एक पैक की कीमत 92 रुपये है। इससे रीचार्ज कराने पर यूज़र को 6 जीबी 3जी/ 2जी डेटा मिलेगा जिसकी वैधता 7 दिनों की होगी। वहीं, दूसरा पैक 53 रुपये का है। इसमें 3 जीबी 3जी/ 2जी डेटा एक दिन के लिए मिलेगा। आइडिया ने जानकारी दी है कि इंटरनेट पैक की वैधता मौज़ूदा अनलिमिटेड या एड-ऑन पैक पैक के बीच ज़्यादा वैधता वाले पैक के आधार पर तय होगी।

देखा जाए तो Idea के नए पैक को हाल ही में एयरटेल द्वारा लॉन्च किए गए 49 रुपये के प्रीपेड पैक से चुनौती मिलेगी। इसमें यूज़र को 1 दिन के लिए 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता है। दूसरी तरफ, 92 रुपये के प्रीपेड पैक एयरटेल 7 दिनों की वैधता के लिए साथ इस्तेमाल के लिए 6 जीबी 3जी/ 4जी डेटा देती है।

वहीं, जियो की ओर से ग्राहकों को 51 रुपये में एक इंटरनेट पैक बेचा जाता है। इसमें कुल 3 जीबी 4जी डेटा मिलता है। वहीं, 101 रुपये वाले पैक में 6 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। दोनों ही पैक अनलिमिटेड किस्म के हैं। इनकी कोई वैधता नहीं होती। वैसे, Reliance Jio अपने जियो फोन यूज़र को 49 रुपये का प्रीपेड पैक भी देती है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 50 एसएमएस, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

इस महीने ही Idea ने कुल 6 टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत की थी। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र और गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की। Idea अपने वीओएलटीई सब्सक्राइबर को पहला वीओएलटीई आधारित वॉयस कॉल करने पर 10 जीबी मुफ्त डेटा दे रही है। इसके अतिरिक्त आइडिया की वीओएलटीई सेवाएं जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Jio, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.