Idea के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब मिल रहा है हर दिन 2 जीबी डेटा

रीचार्ज पैक 199 रुपये का है। अब यूज़र इस पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा पाएंगे। पहले यूज़र को अन्य फायदों के साथ इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 17:26 IST
ख़ास बातें
  • 199 रुपये के रीचार्ज पैक में हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था
  • अब यूज़र इस पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा पाएंगे
  • यह प्लान सीधे तौर पर Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्लान को चुनौती देगा
रिलायंस जियो को मजबूत चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। खबर है कि Idea अपने इस प्लान के साथ सब्सक्राइबर को ज़्यादा डेटा दे रही है। यह रीचार्ज पैक 199 रुपये का है। अब यूज़र इस पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा पाएंगे। पहले यूज़र को अन्य फायदों के साथ इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था। अपग्रेड होने बाद आइडिया का यह प्लान सीधे तौर पर Reliance Jio के 198 रुपये वाले प्लान को चुनौती देगा। गौर करने वाली बात है कि Idea का यह रीचार्ज पैक अभी चुनिंदा इलाकों में चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी इसे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध कराएगी।

199 रुपये वाले नए प्लान के तहत, Idea अब यूज़र को इस्तेमाल के लिए 39.4 जीबी की जगह 56 जीबी दे रही है। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में दी गई है। जैसा कि हमने आपको बताया, इस प्लान को चुनने वाले यूज़र 28 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा पाते हैं। ज़्यादा डेटा के अलावा सब्सक्राइबर इस प्लान में पुराने वाले फायदे पाते रहेंगे।
Advertisement

199 रुपये वाला प्लान चुनने पर आइडिया यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि वॉयस कॉल की एक सीमा है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट वॉयस कॉल किया जा सकता है और हर हफ्ते इसकी सीमा 1000 मिनट है। सीमा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को फोन कॉल के लिए शुल्क देना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लान अभी चुनिंदा आइडिया यूज़र के लिए है। बाकी यूज़र पहले की तरह 28 दिनों तक हर दिन 1.4 जीबी डेटा पाते रहेंगे। क्या आपको इस प्लान का फायदा मिलेगा? इसके लिए आप माय आइडिया ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर जांच करें। गौर करने वाली बात है कि आइडिया चुनिंदा रीचार्ज पर कैशबैक और ईनाम दे रही है जिसमें 199 रुपये वाला यह प्लान भी शामिल है।

दूसरी तरफ, Reliance Jio अपने 198 रुपये वाले प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा देती है। Jio के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। डेटा के अलावा यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, Prepaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.