12 महीने तक 400Mbps इंटरनेट, Prime Video, Zee5 जैसे 16 OTT फ्री, 300 TV चैनल वाला Excitel का बेस्ट प्लान

Excitel अपने ग्राहकों के लिए 699 रुपये का धांसू ब्राडबैंड प्लान पेश करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2025 09:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें यूजर को 400mbps स्पीड वाला इंटरनेट मिलता है।
  • प्लान तभी वैलिड है जब आप 12 महीने के लिए प्लान एक्टिवेट करवाते हैं।
  • प्लान के साथ यूजर को 16 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Excitel भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है

Excitel भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनती जा रही है। Jio, Airtel के बाद यह तीसरी सबसे पॉपुलर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है जो अपने ग्राहकों के लिए धांसू इंटरनेट प्लान पेश करती है। आज हम आपको एक्साइटेल के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो किफायदी दाम में सुपरफास्ट इंटरनेट तो देता ही है साथ में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त देता है। इसके साथ ही अन्य बेनिफिट्स भी इसमें शामिल होते हैं। 

Excitel Rs 699 Plan
Excitel अपने ग्राहकों के लिए 699 रुपये का धांसू ब्राडबैंड प्लान पेश करता है। यह प्लान 12 महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को 400mbps स्पीड के साथ गजब स्पीड वाला इंटरनेट दिया जाता है। यह प्लान तभी वैलिड है जब आप 12 महीने के लिए प्लान एक्टिवेट करवाते हैं। यानी 1 साल की एकमुश्त पेमेंट में आप इस प्लान को सस्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

प्लान के साथ कंपनी OTT ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस प्लान के साथ यूजर को 16 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसमें Amazon Prime, Zee5, Stage, Sony Liv जैसे ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स पर आप फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी के साथ अगर आप टीवी देखने के शौकीन हैं तो Excitel Rs 699 प्लान आपको 300 टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस देता है। 

कुल मिलाकर Excitel का यह प्लान आपको एक ऐसा पैकेज ऑफर करता है जो सालभर के लिए इंटरनेट की जरूरतों को पूरा करता है। इसके साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ख्याल इसमें रखा गया है। लेकिन ध्यान दें कि कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से प्लान की कीमतें तय करती है। यह प्लान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए लिस्टेड है। हो सकता है कि भारत के अन्य क्षेत्रों में इसकी कीमत में अंतर देखने को मिले। इसके साथ ही प्लान में मिलने वाले OTT ऐप्स क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Excitel की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.