Jio vs Airtel vs Vi: 129 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान

आज हम Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) के कुछ ऐसे ही बेस्ट प्रीपेड पैक की बात करेंगे, जिनकी कीमत 129 रुपये से कम है और जो आपके मोबाइल कनेक्शन के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 51 रुपये के प्लान में मिलता है 6 जीबी डेटा
  • Vi के 99 रुपये का प्रीपेड पैक में मिलती है 56 दिन की वैधता
  • Airtel के 48 रुपये के पैक में मिलता है 3 जीबी डेटा
Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) कंपनियां अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 129 रुपये के अंदर आने वाले कई किफायती प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश करती हैं। जहां कुछ प्रीपेड पैक का उद्देश्य हाई-स्पीड डेटा की जरूरत को पूरा करना है, तो कुछ पैक डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस और SMS मैसेज जैसे बेनेफिट से लैस होते हैं। जियो, एयरटेल और वीआई के कुछ ऐसे भी प्रीपेड पैक्स हैं, जो एड-ऑन बेनेफिट जैसे ओवर-द-एयर OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस प्रदान करते हैं।

अपने इस लेख के जरिए आज हम Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) के कुछ ऐसे ही बेस्ट प्रीपेड पैक की बात करेंगे, जिनकी कीमत 129 रुपये से कम है और जो आपके मोबाइल कनेक्शन के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। हमने डेटा, वॉयस कॉल और एसएमएस मैसेज के आधारत पर इन पैक्स को चुना है, जिनकी कीमत 11 रुपये से शुरू होकर 129 रुपये तक जाती है।  
 

Jio best prepaid packs under Rs. 129: Rs. 51, Rs. 100

दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के विपरित Jio अपने प्रीपेड पैक्स में किसी प्रकार की वैधता प्रदान नहीं करता है। इसका मतलब यह है कि इन पैक्स के साथ आपको कोई वैधता प्राप्त नहीं होगी, बल्कि यह आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान की वैधता पर निर्भर करेंगे। 51 रुपये के जियो प्रीपेड पैक में 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, कंपनी 100 रुपये का प्रीपेड पैक भी पेश करती है, जिसमें 81.75 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस टॉकटाइम का इस्तेमाल वॉयस कॉलिंग, डेटा एक्सेस और एसएमएश मैसेज के साथ-साथ इंटरनेशनल सर्विस के लिए भी किया जा सकता है।
 

Airtel best prepaid packs under Rs. 129: Rs. 19, Rs. 48, Rs. 79

Airtel की बात करें, तो इसमें 19 रुपये के प्रीपेड पैक में 200MB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दो दिन की वैधता के साथ प्राप्त होती है। यदि यह पैक आपके काम का नहीं है, तो आप एयरटेल का 79 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी ले सकते हैं जिसमें 200MB डेटा और 64 रुपये का टॉकटाइम 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इस प्रीपेड पैक में लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉल 60 पैसे प्रतिमिनट की दर पर मिलती है। जो यूज़र्स डेटा की चाहत रखते हैं वो 48 रुपये का एयरटेल प्रीपेड पैक ले सकते हैं, जिसमें 3 जीबी डेटा 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता है।
 

Vi (Vodafone Idea) best prepaid packs under Rs. 129: Rs. 19, Rs. 95, Rs. 99

Vi (Vodafone Idea) में 19 रुपये के प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 200MB डेटा दो दिन के लिए मिलता है। ऑपरेटर 95 रुपये के प्रीपेड पैक में भी 200MB डेटा प्रदान करता है, लेकिन इसमें 74 रुपये का टॉकटाइम लोकल/नेशनल कॉल 2.5 पैसा प्रति सेकेंड की दर से 58 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। यदि आप डेटा, कॉल और एसएमएस पैक की तलाश कर रहे हैं, तो वीआई का 99 रुपये का प्रीपेड पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी डेटा और 100 SMS मैसेज बेनेफिट के साथ आता है, जिसकी वैधता 18 दिन की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Reliance Jio, Vi, Vodafone Idea, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.