BSNL की VoWiFi सर्विस पश्चिम, दक्षिण जोन सर्किल में हुई लॉन्च, 4G सर्विस भी हुई मुंबई में शुरू

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने यूजर्स के लिए भारत के नए सर्किल में अपनी वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सर्विस शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 13:07 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने भारत के नए सर्किल में अपनी VoWiFi सर्विस शुरू कर दी है।
  • BSNL ने ई-सिम सर्विस के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है।
  • BSNL ने अगस्त में दिल्ली में अपना 4G नेटवर्क भी लॉन्च किया है।

Photo Credit: BSNL

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने यूजर्स के लिए भारत के नए सर्किल में अपनी वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सर्विस शुरू कर दी है। यह फीचर ग्राहकों को वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने और रिसिव करने की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जब उनके पास सेलुलर कवरेज न हो। वहीं Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां लंबे समय से VoWiFi सर्विस प्रदान कर रही हैं और अब सरकार के स्वामित्व वाली BSNL भी अपनी सर्विस का विस्तार कर रहा है। सरकारी दूरसंचार कंपनी ने हाल ही में मुंबई में BSNL 4G सर्विस शुरू की हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL की VoWiFi सर्विस वेस्ट और साउथ जोन सर्किल में शुरू

Advertisement


2 अक्टूबर को अपने सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के एक हिस्से के तौर पर DoT सेक्रेटरी नीरज मित्तल ने वेस्ट और साउथ जोन के सर्किल में BSNL की VoWiFi सर्विस के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही BSNL ने मुंबई में अपनी 4G सर्विस भी लॉन्च की हैं और इसके साथ ही साथ पूरे भारत में eSIM सर्विस भी शुरू की हैं।

BSNL के डिजिटल विस्तार में ये घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम हैं। वाई-फाई कॉलिंग सर्विस BSNL यूजर्स को खराब सेलुलर रिसेप्शन वाले जोन में भी वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके सामान्य वॉयस कॉल करने की सुविधा प्रदान करती है। जब टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल सिग्नल कमजोर होता है तो कंपेटिबल स्मार्टफोन ऑटोमैटिक तौर पर वाई-फाई पर स्विच हो जाता है, जिससे कॉल को सब्सक्राइब्ड टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए रूट किया जा सके।

Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर बीते कुछ सालों से बिना किसी अतिरिक्त लागत के वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट प्रदान कर रहे हैं। BSNL ने हाल ही में तमिलनाडु सर्कल में ई-सिम सर्विस प्रदान करना शुरू किया है। टेलीकॉम कंपनी ने ई-सिम सर्विस शुरू करने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। ई-सिम सर्विस टाटा कम्युनिकेशंस के मूव प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाती हैं। BSNL ने अगस्त में दिल्ली में अपना 4G नेटवर्क भी लॉन्च किया है।

Advertisement

इस टेलीकॉम कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में 1.65 लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए BSNL सिम कार्ड की बिक्री और मोबाइल रिचार्ज सर्विस शुरू करने के लिए डाक विभाग (DoP) के साथ एक MoU साइन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते हफ्ते ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के फुल स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.