BSNL के अनलिमिटेड प्रीपेड पैक में अब मिल रहा है दोगुना डेटा

Reliance Jio से मुकाबला तेज़ करने के लिए BSNL ने एक बार फिर कमर कस ली है। BSNL ने अपने मौज़ूदा असीमित प्रीपेड पैक और...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2018 11:18 IST

BSNL

Reliance Jio से मुकाबला तेज़ करने के लिए BSNL ने एक बार फिर कमर कस ली है। BSNL ने अपने मौज़ूदा असीमित प्रीपेड पैक और स्पेशल टैरिफ वाउचर को अपग्रेड किया है। अपग्रेड पैक में 2 जीबी दैनिक डेटा का लाभ दिया जाएगा, जो पहले 1 जीबी और 1.5 जीबी था। ये बदलाव BSNL यूज़र को  186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में देखने को मिलेंगे। साथ ही एसटीवी की बात करें तो अपग्रेड का फायदा 187 रुपये,  333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये में मिलेगा।

नई जानकारी BSNL के मॉनसून ऑफर के ठीक बाद आई है। अपग्रेड का फायदा 18 जून से देशभर में मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले हफ्ते सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल पैक जारी किया था, जिसमें 28 दिन तक यूज़र को  4 जीबी डेटा का लाभ दिया जा रहा है। BSNL ने साथ ही ईद मुबारक पैक भी उतारा था, जिसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल समेत 100 एसएमएस हर दिन का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 786 रुपये है।
Advertisement

186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले बीएसएनएल कॉम्बो प्लान समान वैधता के साथ 2 जीबी डेटा हर दिन देंगे। यह डेटा पुराने प्लान के मुकाबले 1 जीबी ज्यादा है। इसी तरह 187 रुपये,  333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान भी अब 2 जीबी डेटा हर दिन देंगे। पैक 60 दिन के प्रमोशनल पीरियड के लिए आते हैं।

डेटा लाभ के अलावा इन प्लान में असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल समेत 100 एसएमएस हर दिन का लाभ शामिल है। 999 रुपये वाले पैक में तो यूज़र को सीमा समाप्त हो जाने के बाद 40केबीपीएस की रफ्तार मिलती है।
Advertisement

कुल मिलाकर इन पैक की वैधता को समान रखा गया है, डेटा का लाभ बढ़ा दिया गया है। 186 रुपये वाला पैक 28 दिन की वैधता, 429 रुपये वाला पैक 81 दिन की वैधता, 485 रुपये वाला पैक 90 दिन की वैधता के साथ आएगा। इसी तरह 666 रुयपे वाला पैक 129 दिन व 999 रुपये वाला पैक 181 दिन की वैधता का लाभ लेकर आ रहा है।
Advertisement

मुकाबले की बात करें तो रिलायंस जियो डबल धमाका ऑफर के तहत 3 जीबी डेटा हर दिन दे रही है। इसके लिए यूज़र को 149 रुपये वाला पैक लेना होगा, जिसमें 28 दिन की वैधता मिलेगी। डेटा लाभ के अलावा जियो पैक में असीमित कॉल, 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। इसके अलावा यूज़र मायजियो ऐप का फायदा भी जमकर उठा सकते हैं। सीमा समाप्त हो जाने के बाद रफ्तार 64केबीपीएस रह जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Combo Prepaid, BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.