365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री सिम, स्पेशल बेनिफिट के साथ BSNL लाई बेस्ट प्लान

प्लान का लाभ आप 18 नवंबर 2025 तक उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 14:12 IST
ख़ास बातें
  • यह प्लान खासतौर पर बुजुर्गों के सम्मान में पेश किया गया है।
  • यह प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा देता है।
  • इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं।

बीएसएनएल के सम्मान प्लान में यूजर को पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है।

Photo Credit: Dreamstime

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है। कंपनी के ये प्लान अलग-अलग प्रकार के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए होते हैं। आपने भी कंपनी के कई तरह के प्लान देखे होंगे। लेकिन अबकी बार भारत संचार निगम लिमिटिड ने एक ऐसा प्लान पेश किया है सालभर के लिए आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति दे देगा। 

भारत संचार निगम लिमिटिड ने अपने पोर्टफोलियो में एक कमाल का प्लान जोड़ा है। यह प्लान खासतौर पर बुजुर्गों के सम्मान में पेश किया गया है। इसका नाम भी कंपनी ने 'सम्मान प्लान' रखा है। BSNL Rs 1812 प्लान एक खास प्लान है जो टेलीकॉम फर्म ने बुजुर्गों को समर्पित किया है। 

Advertisement

BSNL Rs 1812 Plan Benefits
बीएसएनएल के सम्मान प्लान में यूजर को पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कंपनी ने Free BiTV Premium सब्सक्रिप्शन भी दिया है जो 6 महीने के लिए वैध है। 

सीमित समय के लिए है ऑफर
BSNL सम्मान प्लान कंपनी के नए यूजर्स के लिए है। कहा गया है कि यह खासतौर पर बुजुर्गों के लिए लॉन्च किया गया है। प्लान का लाभ आप 18 नवंबर 2025 तक उठा सकते हैं। इसलिए जल्दी करें। घर के बुजुर्गों को इस प्लान के रूप में यह बेस्ट गिफ्ट देने का सबसे बढ़िया मौका है। प्लान इतना सस्ता है कि किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी द्वारा ऐसा धांसू प्लान अबतक पेश नहीं किया गया है जो इतनी कम कीमत में इतने अधिक बेनिफिट्स लेकर आता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.