BSNL ने लॉन्च किया नया 1,499 रुपये का प्लान, मिलेगी 395 दिनों की वैधता

BSNL ने 429 रुपये का नया स्पेशल टैरिफ वाउचर शुरू किया है, जो कि अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है, जिसमें प्रतिदिन 1 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 40kbps तक घट जाती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 अगस्त 2020 18:00 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 1,499 रुपये के प्लान में मिलेगी 395 दिन की वैधता
  • बीएसएनएल के 429 रुपये के प्लान वाउचर की वैधता 81 दिन की है
  • केवल तमिलनाडु और चैन्नई सर्कल में पेश किए गए हैं ये दो ऑफर
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। इस नए प्रीपेड प्लान में 365 दिन की वैधता मिलता है। हालांकि, इन्ट्रोडक्टरी डील के तौर पर पहले 90 दिन बीएसएनएल अतिरिक्त 30 दिन की वैधता प्रदान कर रही है, जिसका मतलब है कि सब्सक्राइबर्स को इस प्लान में कुल मिलाकर 395 दिन की वैधता प्राप्त होगी। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर ने बंद हुए 429 रुपये के प्रीपेड प्लान वाउचर को दोबारा स्पेशल ट्रैरिफ वाउचर के तौर पर पेश किया है।

BSNL Chennai ने सर्कुलर के जरिए इस नए 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान का ऐलान किया है। इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ 250 मिनट की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट मिलती है। 250 मिनट खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल का कहना है कि सब्सक्राइबर से बेस प्लान टैरिफ के तहत चार्ज किया जाएगा, जो कि आधी रात तक ही चलेगा। इसके साथ ही 24 जीबी डेटा के साथ रोज़ाना 100 SMS बेनेफिट भी इस प्लान का हिस्सा है।
Advertisement

बेस प्लान जो इस नए 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ जोड़ा जाएगा वो “Advance Per minute plan 94” होगा। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को मोबाइल नेटवर्क और बीएसएनएल लैंडलाइन पर लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। वहीं दूसरे लैंडलाइन नंबर पर लोकल कॉल करने और एसटीडी कॉल पर ग्राहकों से 1.3 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। बीएसएनएल का कहना है कि 1,499 प्लान का एक्टिवेशन C-TOPUP, selfcare और website के माध्यम से उपलब्ध है।

इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनी ने 429 रुपये के प्लान वाउचर को बंद कर दिया है और इसकी जगह नए स्पेशल टैरिफ वाउचर की शुरुआत की है जिसकी कीमत 429 रुपये ही है। नया प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है, जिसमें प्रतिदिन 1 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 40kbps तक घट जाती है। इसमें प्रतिदिन 250 मिनिट्स की आउटगोइंग लिमिट भी प्राप्त होती है एफयूपी लिमिट खत्म हो जाने के बाद कॉल पर बेस टैरिफ रेट चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा इसमें भी 100 SMS रोज़ाना और EROS Now Entertainment सर्विस 81 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होगी। 429 रुपये के प्लान का एक्टिवेशन भी C-TOPUP, selfcare और website के माध्यम से किया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि जो भी प्लान का एक्टिवेशन selfcare माध्यम से करेगा, उन्हें Eros Now Entertainment सर्विस प्राप्त नहीं होगी। दूसरे माध्यम से किए एक्टिवेशन में सब्सक्राइबर्स को Eros Now subscription यूज़रनेम और पासवर्ड डिटेल्स को SMS के जरिए डाउनलोड लिंक के साथ साझा कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.