395 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देगा BSNL का यह नया प्लान, जानें कीमत

बीएसएनएल ने अलग से Gadgets 360 से पुष्टि की है कि 797 रुपये का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन सभी सर्किलों में उपलब्ध है, जहां कंपनी सर्विस देती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 20:43 IST
ख़ास बातें
  • 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा और रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं इस पैक में
  • इसमें मिलने वाले फायदे केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए ही मिलेंगे
  • एक्स्ट्रा 30 दिनों की वैलिडिटी 12 जून तक वैध है

BSNL ने पिछले महीने 197 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, जिसकी वैलिडिटी 100 दिन है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बुधवार को 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस नए प्रीपेड रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा और रोज़ाना 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एक इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में, 797 BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक्स्ट्रा 30 दिनों की वैधता भी देता है, जिससे कुल वैलिडिटी 395 दिन हो जाती है। बीएसएनएल का नया प्लान पूरे भारत में उपलब्ध है।

797 रुपये का BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा देता है। इसके अलावा आपको 60 दिनों के लिए 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा और रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। इसका मतलब है कि भले ही प्लान की वैधता 365 दिनों की है, लेकिन आपको इसमें मिलने वाले फायदे केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए ही मिलेंगे। डेली हाई-स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है।
 

BSNL कर्नाटक डिवीजन ने एक ट्वीट के जरिए घोषणा करते हुए बताया कि एक्स्ट्रा 30 दिनों की वैलिडिटी 12 जून तक वैध है।

बीएसएनएल ने अलग से Gadgets 360 से पुष्टि की है कि 797 रुपये का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन सभी सर्किलों में उपलब्ध है, जहां कंपनी सर्विस देती है।
Advertisement

यूज़र्स BSNL ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करके नए प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। यह बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के जरिए चार प्रतिशत की छूट के साथ भी उपलब्ध है। इसके अलावा, रिचार्ज प्लान Google Pay और Paytm सहित अन्य थर्ड-पार्टी सोर्स के जरिए भी उपलब्ध है।
Advertisement

797 रुपये के प्रीपेड प्लान को लॉन्च कर बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 395 दिनों तक नेटवर्क पर सक्रिय रहने का विकल्प दे रहा है। यह अनिवार्य रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके पास BSNL सिम एक सेकेंडरी नेटवर्क के रूप में है।

पिछले महीने, बीएसएनएल 197 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लाया था, जिसमें 100 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन रिचार्ज के पहले 18 दिनों के लिए 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा उठाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.