BSNL की यह 'मुफ्त कॉल' सेवा आगे भी रहेगी जारी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने यूज़र को संडे का मुफ्त कॉलिंग वाला प्लान और आगे तक बढ़ा दिया है। बीएसएनएल संडे को मुफ्त कॉलिंग सेवा का लाभ अपने लैंडलाइन, कॉम्बो और एफटीटीएच ब्रॉडबेंड ग्राहकों को साल 2016 से दे रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 मई 2018 16:47 IST
ख़ास बातें
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का लैंडलाइन यूज़र को 'तोहफा'
  • संडे को मुफ्त कॉल का प्लान बीएसएनएल ने आगे बढ़ाया
  • जनवरी में बंद कर फरवरी महीने में दोबारा शुरू किया गया था प्लान

BSNL की यह 'मुफ्त कॉल' सेवा आगे भी रहेगी जारी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने यूज़र को संडे का मुफ्त कॉलिंग वाला प्लान और आगे तक बढ़ा दिया है। बीएसएनएल संडे को मुफ्त कॉलिंग सेवा का लाभ अपने लैंडलाइन, कॉम्बो और एफटीटीएच ब्रॉडबेंड ग्राहकों को साल 2016 से दे रही है। जनवरी में कंपनी ने इसे बंद किया था लेकिन फिर फरवरी में इसे दोबारा शुरू कर दिया। तब कंपनी ने इसे अगले तीन महीने तक और चलाने का फैसला लिया था। अब कंपनी अपने लैंडलाइन ग्राहकों को खोने के 'डर' से इस प्लान को लागू रखना चाहती है। कंपनी ने मुफ्त में संडे को मुफ्त कॉल की सेवा 30 अप्रैल को खत्म होने की संभावना थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे आगे ले जाने का फैसला किया है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के ग्राहक अब संडे को किसी भी नेटवर्क पर देशभर में कॉलिंग करना जारी रख पाएंगे। ध्यान रहे, कंपनी ने कोई समयसीमा नहीं बताई है, जिससे आशय है कि अगले नोटिस तक यूज़र को यह सेवा निर्बाध रूप से मिलती रहेगी। यहां बता दें कि BSNL का नाइट वॉयस कॉलिंग प्लान भी इसी में शामिल रहता है। पहले यह समय रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक था। नई टाइमिंग रात 10:30 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी।
Advertisement

BSNL ने ज़ाहिर तौर पर Jio  और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए ऐसा कदम उठाया है। इसी महीने की शुरुआत में BSNL ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये वाला प्लान उतारा था। बीएसएनएल ने 1 जीबी डेटा प्रतिदिन वाला प्लान भी उतारा था, जो Jio, Airtel और Vodafone को टक्कर देता है। इसके अतिरिक्त BSNL 99 रुपये और 319 रुपये का प्लान भी उतार चुकी है। इसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉलिंग का फायदा दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.