₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक

BSNL ने ग्रामीण इलाकों के लिए 1099 रुपये का फाइबर WiFi प्लान पेश किया है, जिसमें 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 19:35 IST
ख़ास बातें
  • 1099 रुपये में तीन महीनों तक हर महीने 1400GB डेटा मिलेगा
  • 40Mbps स्पीड और लैंडलाइन के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल
  • तीन महीने एडवांस पेमेंट पर 98 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा

Photo Credit: BSNL

ग्रामीण इलाकों में अक्सर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलना आसान नहीं होता, खासकर जब बात Wi-Fi या फाइबर ब्रॉडबैंड की हो। इसी गैप को ध्यान में रखते हुए BSNL ने एक नया किफायती WiFi प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर गांव और छोटे शहरों के यूजर्स को टारगेट करता है। इस प्लान में कंपनी के मुताबिक 1,099 रुपये में तीन महीनों तक हर महीने 1,400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही यह फाइबर कनेक्शन होने की वजह से बेहतर और स्टेबल स्पीड देने का दावा करता है।

BSNL ने इस ऑफर की जानकारी अपने सोशल प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। BSNL के अनुसार, अगर यूजर तीन महीने का एडवांस पेमेंट करता है तो उसे 98 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा। इस तरह यह प्लान और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाता है, खासकर उन इलाकों के लिए जहां प्राइवेट टेलीकॉम ऑप्शन सीमित होते हैं।

इस प्लान की डिटेल्स देखें तो इसमें 40Mbps तक की स्पीड के साथ हर महीने 1400GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है, हालांकि कॉलिंग सर्विस लैंडलाइन के जरिए उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक, फाइबर कनेक्शन होने की वजह से नेटवर्क ज्यादा स्टेबल रहेगा और इंटरनेट एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा।

यह प्लान खासतौर पर ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट अभी भी सीमित है। ऐसे में कम कीमत में ज्यादा डेटा और फिक्स्ड स्पीड देने वाला यह प्लान कई यूजर्स के लिए एक ऑप्शन बन सकता है।

अगर आप BSNL का यह Wi-Fi कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कई तरीके दिए गए हैं। सबसे आसान तरीका BSNL Selfcare ऐप के जरिए बुकिंग करना है, जहां लॉगइन करके आप नया कनेक्शन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं और अपने एरिया की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा यूजर्स WhatsApp के जरिए भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए 18004444 नंबर पर “Hi” या “Book WiFi” मैसेज करना होता है, जिसके बाद चैटबॉट जरूरी जानकारी लेकर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर देता है। वहीं, सीधे कॉल करके भी नया कनेक्शन बुक किया जा सकता है, जहां कस्टमर केयर आपके एरिया में सर्विस की उपलब्धता चेक करके आगे का प्रोसेस शुरू करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.