BSNL महज 1 रुपये में दे रहा 30 दिनों तक डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान, जल्द करें रिचार्ज

BSNL Diwali Bonanza ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2025 08:41 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1 रुपये वाले इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा मिल रहा है।
  • BSNL के 1 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिल रही है।
  • BSNL के 1 रुपये वाले इस प्लान में 30 दिन की वैधता प्रदान की जा रही है।

BSNL सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैधता दे रही है।

Photo Credit: BSNL

भारत संचार निगम लिमिटेड ने फेस्टिव सीजन के मौके पर बीते महीने अपने ग्राहकों में विस्तार करने के लिए BSNL Diwali Bonanza ऑफर पेश किया था और अब यह ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है। अगर आपने अभी तक सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी के इस फेस्टिव ऑफर का लाभ नहीं उठाया है तो जल्द से जल्द रिचार्ज कर सकते हैं और महज 1 रुपये में पूरे महीने फायदे ही फायदे पा सकते हैं। आइए BSNL Diwali Bonanza ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

BSNL सिर्फ 1 रुपये में महीने भर इंटरनेट, वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और वैधता का लाभ प्रदान कर रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ नए यूजर्स ही उठा सकते हैं। यानि कि अगर आप पहली बार बीएसएनएल से जुड़ने जा रहे हैं तो यह प्लान आपका हो सकता है और 1 रुपये में महीने भर तक फायदे मिल सकते हैं। यह ऑफर 15 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ था और 15 नवंबर, 2025 तक जारी रहेगा।

क्या है BSNL का 1 रुपये वाला Diwali Bonanza ऑफर

BSNL के 1 रुपये वाले इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट मिल रहा है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिल रही है। यह प्लान रोजाना 100 SMS भी प्रदान कर रहा है। वहीं वैधता की बात की जाए तो कंपनी इस प्लान के साथ पूरे 30 दिन की वैधता प्रदान कर रही है। साथ ही साथ इस प्लान के साथ जो सिम मिलेगी वो बिलकुल फ्री होगी। यानी कि सिर्फ 1 रुपये देकर आपको ये सभी फायदे मिलेंगे और कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। सिर्फ आपको इस प्लान का लाभ लेने के लिए नया ग्राहक होना होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Diwali Bonanza, BSNL

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.