BSNL ने लॉन्च किए अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो नए प्लान, एक डेटा प्लान भी मार्केट में उतारा

भारत संचार निगम लिमिटेड ने BSNL Ananth और BSNL Ananth Plus प्लान को लॉन्च किया है। इसी के साथ कंपनी ने BSNL Data Tsunami पैक को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 12:25 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने लॉन्च किए दो नए वॉयस कॉलिंग पैक
  • बीएसएनल ने 100 रुपये से कम में उतारा नया डेटा पैक
  • BSNL Ananth, Ananth Plus आते हैं अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल के इन दोनों प्लान की कीमत क्रमश: 105 रुपये और 328 रुपये है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इन प्लान के नाम BSNL Ananth और BSNL Ananth Plus है। बीएसएनएल अनंत और बीएसएनएल अनंत प्लस प्लान में यूजर्स को लोकल, एसटीडी और रोमिंग में फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि यह प्लान अभी केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के यूजर्स के लिए ही लॉन्च किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह प्लान अन्य सर्किल में भी उपलब्ध हैं। अन्य सर्किल में इनकी कीमत क्रमश: 91 रुपये और 319 रुपये है। इसके अलावा BSNL ने कम कीमत वाले डेटा पैक Data Tsunami को भी लॉन्च करने की भी घोषणा की है।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL Ananth प्लान की कीमत 105 रुपये है। बीएसएनएल का यह प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में डेटा और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। BSNL Ananth Plus की कीमत 328 रुपये है। बीएसएनएल का यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। गौर करने वाली बात यह है कि मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई सर्किल में उपलब्ध नहीं होगी।    
Advertisement

BSNL ने Data Tsunami पैक को भी लॉन्च किया है। यह रीचार्ज प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है जिनकी डेटा खपत ज्यादा है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 98 रुपये है। 98 रुपये के रीचार्ज पर 26 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको कुल 39 जीबी डेटा मिलेगा। बीएसएनएल अभी केवल केरल सर्किल में 4जी सर्विस प्रदान करती है। कंपनी अपनी 4 जी सर्विस को अन्य सर्किल तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.